लॉकडाउन का नहीं किया पालन, 13 दिनों में 604 लोगो से निगम ने वसूले 81700 का जुर्माना
रायपुर। लॉकडाउन में नियमों का पालन नहीं करने पर नगर निगम ने 13 दिनों के भीतर 604 लोगों से 81 700 रूपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। जोन 7 कमिश्नर विनोद पाण्डेय ने बताया कि जोन स्तर पर मुख्य बाजार क्षेत्र जयस्तंभ चौक, आमापारा चैक, लाखे नगर चैक, गोलबाजार एवं सिटी कोतवाली थाना के पास मुख्य बाजार क्षेत्र में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से जन-जन की स्वास्थ्य रक्षा हेतु स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता लाने प्रतिदिन निरंतर पुलिस प्रशासन के विषेष सहयोग से जोन 7 स्वास्थ्य विभाग व नगर निवेष विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
19 अपै्रल से लेकर 1 मई तक 81700 रूपये का जुर्माना मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले, थूककर गंदगी फैलाने वाले 604 लोगो से कडी हिदायत देकर वसूला जा चुका है। इसमें जोन 7 ने मास्क न लगाने वाले 318 लोगो पर 31800 रू, सडक पर थूककर गंदगी फैलाने वाले 73 लोगो पर 7300 रू एवं सामाजिक दूरी के जनस्वास्थ्य हितकारी सिद्धांत का पालन नहीं करने वाले 213 लोगो पर 42600 रू. जुर्माना किया जा चुका है। जनस्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व सुरक्षा हेतु नगर निगम का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home