कानपुर नगर 18 जून कोविद धनात्मक रोगियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत एल-1 अस्पताल में bed की संख्या बढ़ाई जाए।
कानपुर नगर 18 जून
कोविद धनात्मक रोगियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत एल-1 अस्पताल में bed की संख्या बढ़ाई जाए।स्वास्थ्य विभाग warfooting पर कार्य करे -यह निर्देश मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे द्वारा आज कोविद समीक्षा बैठक में दिए गए।
समीक्षा बैठक में WHO के प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद में अभी तक मिले धनात्मक रोगियों में 84 % लक्षण बिहीन मरीज मिले हैं ।मृत्यु में अधिकांश मरीज अधिक उम्र के व अन्य वीमारियों से ग्रसित रोगी की मृत्यु हुई है। जनपद में 70%,मामले 40 वर्ष से कम आयु वालों के है। जिन्हें घर से बाहर निकलने ,अधिक संपर्क में रहने ,मास्क का उपयोग ना करने तथा साफ-सफाई में लापरवाही बरतने से कोरोना हुआ।नव नियुक्त SSP श्री दिनेश कुमार पी ने बताया कि सड़क/बाहर लोगो को दोपहिया वाहन पर मास्क व हेलमेट न लगाने पर कठोर कार्यवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक/शारीरिक दूरी भी आवश्यक होगी।
समीक्षा बैठक में CMO डॉ AK शुक्ल ने बताया कि ESI अस्पताल किदवई नगर व पांडुनगर एक-दो दिन में कोविद अस्पताल /इलाज की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी ।प्राइवेट अस्पतालों में 100 bed भी मरीज के भुगतान के आधार पर कोविद इलाज करने की व्यवस्था को भी दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
समीक्षा में पाया गया कि अब तक जनपद में कुल 833 धनात्मक रोगी पाए गए। 32 मृत्यु व 481 ठीक होने के पश्चात 320 एक्टिव बचे है।
बैठक में नोडल अधिकारी श्री अनिल गर्ग, IG श्री मोहित अग्रवाल , जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी , डॉ ऋचा गिरी, डॉ RB कमल ,नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तवा



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home