चन्द्र ग्रहण 5 जून 2020 शुक्रवार भारत में इसका असर।
*चंद्र ग्रहण - 05 जून, 2020, शुक्रवार : भारत में इसका असर*
*5 जून 2020, शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा लेकिन इस दौरान सूतक के नियम नहीं माने जाएंगे। ये चंद्र ग्रहण ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लग रहा है।*
*5 जून को लगने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण का समय : रात में 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा और रात में ही 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। - (कुल अवधि : 3 घंटे 15 मिनट लगभग)*
*ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होंगे।*
*लूनर-चन्द्रग्रहण :~ साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून 2020 को होगा। यह ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण ना होकर एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण को धार्मिक लिहाज से मान्यता नहीं दी जाती है। हालांकि, ग्रहण के दौरान थोड़ी बहुत सावधानियां रखनी चाहिए। 5 जून को लगने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण रात में 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा और रात में 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। ये चंद्र ग्रहण ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लग रहा है।*
*ये चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में दिखाई देगा। भारत में भी यह ग्रहण तय समय पर दिखाई देगा लेकिन उपछाया ग्रहण होने की वजह से यहां किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं रोके जाएंगे। ग्रहण काल में चंद्रमा कहीं से कटा हुआ होने की बजाय अपने पूरे आकार में नजर आएगा। ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे।*
*इस चंद्र ग्रहण की खास बातें :~ इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। शास्त्रों में उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी कार्य करने पर प्रतिबंध नहीं होगा। सूतक संबंधी कोई भी नियम लागू नही होगा. इस ग्रहण में चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठ नक्षत्र में होगा । इसलिए वृश्चिक राशि और वृश्चिक लग्न के व्यक्तियों को चंद्र ग्रहण के समय सावधान रहने की जरूरत है
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home