सुशांत सिंह राजपूत की मौत में आरोपी बनी सलमान खान सहित 8 बॉलीवुड हस्तियां, केस दर्ज
पटना (मा.स.स.). अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद निर्मात-निर्देशक करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और अभिनेता सलमान खान सहित आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बॉलीवुड के कुछ सितारे और लोगों ने उनके आत्महत्या के फैसले को फिल्म इंडस्ट्री द्वारा शोषण करने की वजह से लिया गया बताया है।
करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और सलमान खान सहित आठ लोगों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज हुआ है। वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया है। वहीं पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत गंभीर अवसाद से गुजर रहे थे, लेकिन कई सितारों ने आरोप लगाया कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home