Friday, June 12, 2020

शुक्लागंज बिजली विभाग की गुंडई,आई सामने।

शुक्लागंज  बिजली विभाग की  गुंडई, आई सामने। 

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगाघाट के गांधी नगर की बिजली लगातार  रात दिन खेल रही आँख मिचौली। 
लगभग 40०c तापमान के कारण गर्मी से परेशान  हो रही जनता । घर मे बच्चे , बूड़े, और बीमार सबका हाल बुरा है। बिजली आती ही नही जब आती है तो  आधे आधे एक घण्टे मे 15 से 20 बार बिजली कटोती करते है।

सबसे बड़ी बात तो ये है जब बिजली विभाग के नंबर पर जानकारी के लिये काल करते है तो अभ्रदता व गुंडई करने को आमादा रहते है। 
जब आज 12 जून गांधी नगर एक निवासी ने बताया की मैंने 4बजकर 43 मिनट पर  9453007436 बिजली विभाग के नंबर पर जानकारी के लिये काल किया और पूछा की लाइन बहुत कट रही । 
तो  बिजली विभाग कर्मचारी बोले हमारी मरजी दिन में 36 बार काटेंगे बिजली।  जितनी वार मन होगा उतनी बार  काटेंगे। बिजली विभाग हमारे घर का है। 
जिसका ऑडियो हुआ वायरल। 
 वाह रे बिजली विभाग कम से कम सही जानकारी ही दे दिया करे। अब ऐसे  कर्मचारियों पर होगी कोई कार्यवाही या तुम डाल डाल मैं पात पात। वाली  प्रक्रिया चलती रहेगी ।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home