प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संचारी रोग नियन्त्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्थता, जल भराव, फाॅगिंग की व्यवस्था और बाढ़ की रोकथाम की व्यवस्था की बैठक का आयोजन:
प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संचारी रोग नियन्त्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्थता, जल भराव, फाॅगिंग की व्यवस्था और बाढ़ की रोकथाम की व्यवस्था की बैठक का आयोजन:
प्रतिदिन 300 सैम्पल एकत्र किये जाने के लक्ष्य के क्रम में दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश:
आगामी तीन दिनों में जनपद के सभी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन कराये जाने के दिये निर्देशः
मास्क, सेनीटाईजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिग का पूर्ण पालन करने के दिये निर्देश:
उन्नाव 10 जुलाई 2020 (सू0वि0) श्री अनुराग श्रीवास्तव आई0ए0एस0, प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित सभागार में कोविड-19 की रोकथाम के सम्बन्ध में, संचारी रोग नियन्त्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्थता, जल भराव, फाॅगिंग की व्यवस्था और बाढ़ की रोकथाम आदि की व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में प्रमुख सचिव महोदय द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के सम्बन्ध में प्रतिदिन 300 सैम्पल एकत्र किये जाने के लक्ष्य के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार ने अवगत कराया जनपद में दिनांक 09 जुलाई 2020 को 313 सैम्पल लिये गये। अब तक 10031 क्रमिक सैम्पल लिये जा चुके हंै। कोविड के पाजीटिव 298 तथा 967 सैम्पल का रिजल्ट अभी अप्राप्त है। वर्तमान में 133 एक्टिव केस हंै। जनपद में औरास एवं बिछिया स्थित चिकित्सालयों मे 50-50 बेड का एल-1 चिकित्सालय बनाया गया था जिसमें वर्तमान में कोविड के मरीज भर्ती हैं। एल-2 स्तर के मरीजों को लखनऊ स्थित चिकित्सालयों में रेफर किये जाते हैं। 157 मरीज अब तक डिस्चार्ज किये गये हैं और 21 मरीज लखनऊ/कानपुर को रेफर किये गये हैं। चिकित्सा विभाग की टीम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उपमुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में प्रतिदिन चिकित्सालयों में मरीजों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ0पी0डी0 चल रही है। जिला अस्पताल में केवल इमरजेन्सी मरीज देखे जा रहे हैं। हार्ट के मरीजों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि क्रिटिकल केसेज से सम्बन्धी मरीजों को हैलेट कानपुर रेफर किया जाता है। डिलीवरी केस इमरजेन्सी स्थिति में जिला महिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में देखे जाते हैं और सीजेरियन आपरेशन से सम्बन्धित जिला चिकित्सालय में उपचार किया जाता है। प्रमुख सचिव महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि कोविड-19 महामारी को देखते हुये चिकित्सकों की टीम को सदैव उत्साहित करते हुये एक्टिव रखा जाये। चिकित्सालयों में साफ-सफाई व प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
संचारी रोग की रोकथाम के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद उन्नाव में दिनांक 01 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 की अवधि में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान तथा दिनांक 16 जुलाई 2020 से दिनांक 31 जुलाई 2020 की अवधि में दस्तक अभियान चलाया जाना निर्धारित है। संचारी रोग की रोकथाम के लिए दिनांक 01 जुलाई 2020 को जिलाधिकारी उन्नाव की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और सूचना विभाग की बैठक आयोजित की गयी थी। विभिन्न विभागों द्वारा संचारी रोग की रोकथाम के सम्बन्ध में कतिपय निश्चित कार्यवाही की जानी है। चिकित्सा विभाग द्वारा संचारी रोगों की निगरानी, उपचार, रोगी वाहन सेवा, ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग और नगर विकास विभाग द्वारा मच्छरों की रोकथाम, शुद्धपेयजल का प्रयोग, नालियों की साफ-सफाई, हैण्डपम्पों की स्थापना अनुरक्षण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में खुले में शौच मुक्त करना इत्यादि लक्ष्य दिये गये हैं। अवगत कराया गया कि अब तक 28029 शौचालयों के लक्ष्य के सापेक्ष 1732 तथा ग्रामीण ड्रेनेज की सफाई के 877 लक्ष्य के सापेक्ष 253 और शहरी ड्रेनेज के लक्ष्य 8209 के सापेक्ष 1077 की उपलब्धि प्राप्त की गयी है। प्रमुख सचिव द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अन्तर्गत दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षित उपलब्धी प्राप्त की जाये।
बैठक में नगर विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 301 नाले हंै जिनकी सफाई करा दी गयी है तथा नगर पालिका परिषद उन्नाव में लगभग 1200 परिवार जलभराव की स्थिति से प्रभावित हंै। जलभराव की समस्या पर निर्देश दिये गये कि नगर पालिका एवं नगर पंचायते यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी जलभराव न हो पाये। यहां 05 पम्पिंग सेट की सहायता से जल निकासी करायी जाती है। प्रमुख सचिव द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/अधिशाषी अभियन्ता जल निगम/जिला पंचायत राज अधिकारी/समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायते उन्नाव को निर्देश दिये गये कि जनपद में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के क्रम में हैण्डपम्पों की क्रियाशीलता के प्रति गम्भीरतापूर्वक अनुश्रवण किया जाये तथा फांिगंग तथा एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया जाये। आगामी तीन दिनों में जनपद के सभी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन कराये जाने की प्रस्तावित कार्यवाही की जानकारी दी गयी। प्रमुख सचिव महोदय को अवगत कराया गया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं मुख्यालय स्तर पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर लिये गये हंै जिसमें एक पल्सआक्सीमीटर, एक थर्मल स्कैनर तथा एक सैनिटाइजर रखा जाता है। आगन्तुक व्यक्ति का नाम पता रजिस्टर में दर्ज किया जाता है तथा सन्देह होने पर उसे अस्पताल भेजा जाता है।
बैठक में प्रमुख सचिव महोदय द्वारा सभी को निर्देश दिये गये कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी से सभी को स्वयं सुरक्षित रखने के लिये प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क का उपयोग किया जाये तथा सोशल डिस्टेंसिग का पूर्ण पालन भी किया जाये। उन्होंने कहा सेनीटाईजर का प्रयोग करते हुये एवं समय समय पर साबुन से हाथ धुलने की एक्टिविटी को डेली रूटीन में सम्मिलित किया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), श्री राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री चन्दन पटेल तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home