Friday, July 17, 2020

भल्ला फॉर्म हॉस्टल को एल0वन0 बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण: जिलाधिकारी ने दिये मरीजों हेतु समस्त सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश:

भल्ला फॉर्म हॉस्टल को एल0वन0 बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण:

जिलाधिकारी ने दिये मरीजों हेतु समस्त सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश:

जिलाधिकारी ने  दिये परिषर में साफ-सफाई रखने के निर्देश:

जिलाधिकारी ने किया राममूर्ति स्मारक चिकित्सालय का निरीक्षण:
 
उन्नाव 17 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन् द्र कुमार ने आज भल्ला फॉर्म हॉस्टल, नवाबगंज उन्नाव को एल0वन0 हॉस्पिटल बनाए जाने हेतु उसका निरीक्षण किया। उन्होंने भल्ला हॉस्टल में 100 बेड शीघ्र तैयार कराने एवं मेडिकल टीम तैयार करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एल0वन0 हॉस्पिटल बनने के उपरांत मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं उत्पन्न होनी चाहिए। समस्त मेडिकल स्टाफ सहित सारी सुविधाएं मरीजों के लिए मुहैया कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हसनगंज श्री प्रदीप वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि भल्ला हॉस्टल व परिसर की साफ-सफाई तत्काल कराते हुये यह सुनिश्चित करें कि परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को भल्ला हॉस्टल में विशेष विद्युत लाइन जोड़ने हेतु निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा श्री राम मूर्ति स्मारक चिकित्सालय, नवाबगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी से एस0आर0एम में भर्ती रोगियों के उपचार आदि की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन पानी आदि की व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने कहा मरीजों को खाने-पीने आदि की कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मरीजों का खास ख्याल रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी हसनगंज, श्री प्रदीप वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहें।
--------------------
जिला सूचना कार्यालय उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home