प्रेस विज्ञप्ति: उन्नाव 12 जुलाई 2020 (सू0वि0) कल देर शाम प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0
प्रेस विज्ञप्ति:
उन्नाव 12 जुलाई 2020 (सू0वि0) कल देर शाम प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन/जनपदीय नोडल अधिकारी श्री अनुराग श्रीवास्व की अध्यक्षता में जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में कोविड-19 एवं संचारी रोग के संक्रमण से बचाव व उसकी रोकथाम हेतु जनपद के समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श हेतु बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड-19 के अन्र्तगत जनपद में बढ़ रहे संक्रमण के दृष्टिगत 07 जुलाई 2020 को ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके, बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप दिनांक 10, 11 एवं 12 जुलाई 2020 को पूरे जिले में लाॅकडाउन करने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत चिकित्सीय सुविधा/खाद्य सामग्री की आवश्यकता वस्तुओं के अतिरिक्त अन्य समस्त प्रतिष्ठान उक्त तिथियों में बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया कि दिनांक 10 जुलाई के प्रथम चरण में जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के समस्त वार्डों में कोरोना एवं संचारी रोगों की रोकथाम हेतु दवा का छिड़काव व फाॅगिंग कराई जाएगी तथा दिनांक 11 एवं 12 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों में सेनीटाईजेशन कराया जाएगा। दिनांक 10 जुलाई से ही जनपद की समस्त 173 न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के समस्त सफाई कर्मियों की न्याय पंचायत स्तर पर टोली बनाकर, रोस्टर बनाकर उनके माध्यम से न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों/वार्डो में सेनिटाइजेशन/फागिंग आदि का कार्य सतत रूप से कार्य की समाप्ति तक कराया जाएगा। किसी भी दशा में कोई ग्राम पंचायत/राजस्व ग्राम/वार्ड अवशेष नहीं रहेंगे।
बैठक में उपस्थित समस्त मा0 विधायक/विधान परिषद सदस्य द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में नामित सदस्य होने के बावजूद उन्हें बोर्ड की बैठकों में आमंत्रित नहीं किया जाता है और न ही उनसे सुझाव ही लिए जाते हैं।
श्री पंकज गुप्ता, मा0 विधायक उन्नाव सदर के द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पालिका परिषद उन्नाव में लगभग 3.40 करोड़ रुपया पड़ा है परंतु किन्हीं कारणों से इस धनराशि से कार्य कराए जाने हेतु टेंडर नहीं किया जा सका है। उनके द्वारा यहां भी अवगत कराया गया कि शहर में अमृत योजना एवं सीएनजी पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है परंतु कार्यदाई संस्था के ठेकेदार द्वारा पूर्व में की गई खुदाई को भरवाये बिना ही आगे की खुदाई करवा दी जा रही है जिसके कारण बारिश के मौसम में जलभराव आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। उनके द्वारा नगर पालिका परिषद उन्नाव के समस्त सभासदों के साथ बैठक करके/ सुझाव प्राप्त करके अपने पत्र में उसका उल्लेख कर उन्नाव शहर के विकास हेतु कराए जाने वाले कार्यो के संदर्भ में जानकारी दी गई, जिसे जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय/अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को दिया गया एवं तत्काल उसका निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। माननीय विधायक सदर द्वारा शहर के जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु शहर के बाहर सिटी जेल ड्रेन एवं लोनी ड्रेन की सफाई कराने का सुझाव दिया गया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पालिका परिषद के सिंगरोसी वार्ड में अमृत योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है जिससे मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित है, इसे तत्काल पूर्ण कराया जाए।
माननीय विधायक मोहान, श्री बृजेश रावत के द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पंचायत नवाबगंज में स्थित पौराणिक मां दुर्गा के मंदिर के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण वहां काफी दुर्घटना होती है। इसे तत्काल भरवा कर ठीक कराया जाए। उनके द्वारा लखनऊ-कानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सोहरामऊ बाजार में एन0एस0ए0आई0 द्वारा नाली कम बनाये जाने का उल्लेख करते हुए अवगत कराया गया कि नाली कम बनी होने के कारण बजार/कस्बे में जलभराव की समस्या बनी रहती है।
माननीय विधायक पुरवा, श्री अनिल सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी विधानसभा क्षेत्रातंर्गत दही चैकी से मोहनलालगंज तक मार्ग का फोरलेन में चैड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है परंतु ठेकेदार द्वारा अंडर पास/अंडर ग्राउंड नाली न बनाए जाने के कारण पुरवा, मोरांवा एवं कालूखेड़ा बाजार में इस समय जलभराव की कीचड की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही बाजार के मध्य बन रही सड़क पर पानी/कीचड़ होने के कारण दोनों तरफ के व्यक्ति सड़क पार करके भी नहीं जा पा रहे हैं।
माननीय विधायक सफीपुर, श्री बम्बालाल दिवाकर के द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत कतिपय नगर पंचायतों के चेयरमैन अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण पात्र लोगों को आवासीय सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने पर उसका समुचित निराकरण नहीं कराया जाता है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विकासखंड मियागंज की ग्राम पंचायत सरंभा में आबादी का पानी तालाब में जाता था परंतु उसी तालाब का पट्टा मत्स्य पालन हेतु हो जाने के उपरांत पत्तेदार द्वारा आबादी का पानी तालाब में जाने से रोक दिया गया है, जिसके कारण ग्राम में बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
बैठक में माननीय सदस्य विधान परिषद, श्री अरुण पाठक जी के द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पालिका परिषद शुक्लागंज के वार्ड संख्या 10, 11, 12 एवं 14 में पेयजल की समस्या है, पानी की टंकी से पानी नहीं आ रहा है। उनके द्वारा गंगा नदी में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद स्तर पर बनाएंगे कार्य योजना उपलब्ध कराने के अपेक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2018 में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण वहां के 03 मजरे बाढ़ से ज्यादा प्रभावित थे। अभी भी वहां के दो परिवार को विस्थापित कर गेस्ट हाउस में रोका गया है तथा अन्य परिवारों को बाढ़ के दौरान विस्थापित कर नियमानुसार उनके रहने, खाने, चिकित्सीय सुविधा आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष संभावित बाढ़ के दृष्टिगत उनके द्वारा एवं अधीनस्थों के द्वारा स्वयं सर्वें करके इसकी कार्य योजना बनाई गई है और बाढ़ आने पर किसी को भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में बाढ़ की कटान रोकने के दृष्टिगत नदी की धारा को आबादी क्षेत्र से मोड़ने के लिए ड्रेजिंग का कार्य कराया जा रहा था, परंन्तु लाॅकडाउन के कारण पूरी तरह से नहीं कराया जा सका है। सम्भावित कटान को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीयो बैग लगवा दिए गए हैं।
माननीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री राजकिशोर रावत जी के द्वारा सुझाव दिए गए कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान विभिन्न विभागों/संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे सेनिटाईजेशन का कार्य गुणवत्तापरक तरीके से कराया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराई जाये। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर काॅफी संख्या में गोवंश संरक्षित किए गए हैं परंतु बारिश के मौसम में निराश्रित/आवारा जानवर सड़क पर आ जाते हैं जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना रहती है। अतः इन्हें निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलोे पर रखवाये जाने/संरक्षित किए जाने की कार्यवाही कराई जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामवार भूमि विवाद के प्रकरणों का चिन्हाकंन कराकर राजस्व एवं पुलिस विभाग के माध्यम से इसका समय से निराकरण कराया जाए। ताकि कानून व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो। मा0 जिलाध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पालिका परिषद शुक्लागंज में कुछ समय पहले ही बनावाई गई अच्छी सड़कों को तुड़वाकर पुनः उसे बनवाने तथा डिवाइडर पर रेलिंग लगवाने के नाम पर राशि का अपव्यय किया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि मा0 जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त उपरोक्त सुझवांे/शिकायतों पर तत्परता से नियमानुसार यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार द्वारा एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी गई जनपद में कोविड-19 के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो एवं इसमें विशेष कर जिलाधिकारी, उन्नाव के प्रयासों की समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वर से सराहना की गयी।
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव महोदय द्वारा जिलाधिकारी से अपेक्षा की गई कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन ग्राम पंचायतों/वार्डों में फ्लोराइड, आर्सेनिंक की समस्या हो उसकी विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रेषित की जाये। साथ ही पूर्व में ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के अंतर्गत जिन योजनाओं में किन्हीं कारणों से पानी न आ रहा हो, जितनी ग्राम पंचायतों को आच्छादित किया जाना था, उतनी में किन्ही कारणों से पानी न जा पा रहा हो, की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रेषित की जाए, ताकि इसके लिए तत्काल धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। शासन स्तर पर इस मद में धनराशि की कोई कमी नहीं है और विस्तृत कार्ययोजना प्राप्त होते ही धनराशि निर्गत कर दी जाएगी।
बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार प्रजापति अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल परियोजना निदेशक जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त संबंधित उपस्थित थे।
----------------------
जिला सूचना कार्यालय उन्नाव

Labels: unn

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home