नगर निगम व कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा corona संक्रमण के वास्ते जागरूकता हेतु।
कानपुर नगर निगम व कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कोरोना संक्रमण की इन विषम परिस्थितियों में संक्रमण को रोकने व जनजागरूकता हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक रचनात्मक पहल के अंतर्गत कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके द्वारा जनमानस को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने हेतु एक मंच उपलब्ध होगा व साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने में मास्क की उपयोगिता को भी दर्शाया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निर्देश:-
1. समाज के हर आयु वर्ग के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं।
२. मास्क 3 लेयर का बनाना होगा एवं मास्क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का विवरण उपलब्ध कराना होगा!
३. मास्क का निर्धारित मूल्य (वैकल्पिक)
४. तीन फोटो भेजनी होंगी जिसमें एक मास्क बनाते हुए दूसरी मास्क की और तीसरी मास्क पहने हुए।
५ . अन्य विशेषताएं ।
फोटो एवं अन्य विवरण ईमेल आईडी maskmakingkscl@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 8429525805 पर दिनांक 5 अगस्त 2020 तक भेजना होगा।
इन निर्देशों के अंतर्गत प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए मास्क में शॉर्टलिस्टेड प्रतिभागियों को अपने बनाए मास्क ( फोटो मे दिखाया गया)स्मार्ट सिटी कार्यालय में १० अगस्त तक उपलब्ध कराना होगा , जिसके उपरांत उक्त प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का निर्णायक मंडल द्वारा चयन किया जाएगा एवं १० सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। विजेताओं की घोषणा १५ अगस्त को की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मास्क की फोटो भेजने के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और एक फोटो अनिवार्य रूप से भेजना होगा।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home