प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर 11 अगस्त 2020
*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 11 अगस्त, 2020*
*- मण्डलायुक्त ने मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति गठन करने के निर्देश दिये*
*- खेल से सम्बन्धित कार्यकलापों के अनुश्रवण हेतु समिति गठित करना नितान्त आवश्यक- मण्डलायुक्त*
मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के गठन हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति बनने से मण्डल स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, बड़े निर्माण कार्यो की प्रतिपूर्ति, उदीयमान एवं निर्धन खिलाड़ियों को सम्मानित करने तथा खेल संघों के साथ समन्वय कर खेल प्रतियोगिताओं का वर्षभर कराने का एक साथ नया कलैण्डर बनाकर पूरे मण्डल में सभी को सम्मिलित करते हुये सहभागिताएँ एवं सुविधायें उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया जाये। उन्होंने कहा कि मण्डल के समस्त जनपदों में खेल से सम्बन्धित कार्यकलापों के अनुश्रवण हेतु समिति गठित करना नितान्त आवश्यक है। मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाले छात्रावास ट्रायल्स में सहयोग प्रदान करेगी।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जिलों के जिलाधिकारी के (अध्यक्ष के प्रतिनिधि) एवं जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति सचिव, जिला क्रीडा अधिकारी को भी मण्डल खेल विकास के लिये आमंत्रित सदस्य के रुप में अगली बैठक में बुलाने के निर्देश दिये। उन्होंने सोसाइटी एक्ट में रजिस्टर्ड कराने, इन्कमटैक्स रिबेट हेतु रजत आदित्य दीक्षित, मनोज मेहरोत्रा (आशु) यू०पी०सी०ए० को सहयोग हेतु एडशिनल कमिश्नर, उप निदेशक खेल के साथ मिलकर मेमोरेण्डम आफ दी सोसाइटी बनाने के निर्देश दिये।
बैठक में उप निदेशक खेल श्रीमती मुद्रिका पाठक ने शासन के आदेशों को समस्त सदस्यों को अवगत कराया। उक्त बैठक में राजा राम, एडशिनल कमिश्नर, अभिराम त्रिवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त, सोमेशवर शुक्ला, संयुक्त आयुक्त उद्योग, डा0 रीपु दमन सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, हिमान्शु शेखर, डिप्टी सी०टी०एम० रेलवे, श्रीमती महिमा मिश्रा, उप निदेशक, समाज कल्याण, डा0 पवन कुमार, अपर निदेशक बेसिक, सुधीर कुमार, उप निदेशक सूचना, ए0के0 सहानी, उप निदेशक पंचायतराज, राम आशीष, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग, जयोति शुक्ला, अन्तर्राष्ट्रीय हैण्डबाल खिलाड़ी (प्रतिनिधि साधना मिश्रा), मनोज मेहरोत्रा (आशु) नोडल आफीसर यू0पी0सी0ए0, रजत आदित्य दीक्षित, सचिव, कानपुर ओलम्पिक संघ, तुषार सहानी, कोषाध्यक्ष, कानपुर ओलम्पिक संघ के अलावा सुनील कुमार, उपक्रीड़ाधिकारी, अमित पाल, उपक्रीड़ाधिकारी, पुष्कर सिंह अधिकारी, उपक्रीड़ाधिकारी उपस्थित रहे।
------------------------

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home