Thursday, September 10, 2020

दिबियापुर थाना के पीपरपुर गॉव में ईंटों से कुचल कर की निर्मम हत्या

दिबियापुर थाना के पीपरपुर गॉव में ईंटों से कुचल कर की निर्मम हत्या

पीपरपुर गॉव के निवासी कैलाश दीक्षित का बीती रात सौधेमऊ व जौरा के बीच मर्डर कर दिया गया।जिनमे दो हत्या आरोपी कुँअर बहादुर.सुधीर शुक्ला पकडे़ गये है जबकि दो साथी अन्य है़ घरवालो ने हत्या आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करके कडी़ सजा दी जाये। .पीपरपुर गॉव के लोगो मे काफी दहशत का माहौल है

ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तवा  की रिपोर्ट 













Labels:

Thursday, August 27, 2020

उन्नाव में कला विधा को भी बढावा दिया जायेगाः

उन्नाव में कला विधा को भी बढावा दिया जायेगाः

उन्नाव 27 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज जनपद उन्नाव के पेंटिग कलाकार श्री अभिषेक कुशवाहा ब्लाक सिकन्दर पुर सरोसी के गा्रम नासिर खेडा के कला प्रतिभा को देखते हुये उन्होेंने कहा कि इस जनपद में अच्छे कलाकार भी है जिनको बढावा देना आवश्यक है। उन्हें श्री अभिषेक कुशवाहा द्वारा तैयार की गयी जिलाधिकारी की तस्वीर को स्केच के माध्यम से बनाकर भेट किया गया। जिसे देख कर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये  कि इस तरह की प्रतिभा को बढावा देने एवं उत्साहवर्धन हेतु 02 अक्टूबर को श्री कुशवाहा द्वारा बनायी गयी विभिन्न प्रकार की स्क्रेस पेंटिग व अन्य पेंटिग का स्टाॅल कलेक्टेªट में लगवाने की व्यवस्था कराने को कहा।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय उन्नाव

Labels:

जिलाधिकारी ने किया अधिकारियों के ड्यूटी समय में परिवर्तन:

जिलाधिकारी ने किया अधिकारियों के ड्यूटी समय में परिवर्तन:

28 अगस्त 2020 से 03 सितम्बर 2020 तक ड्यूटी का कार्य पूर्ण करने के निर्देशः

उन्नाव 27 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कि संक्रमण के दृष्टिगत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट उन्नाव में बनाए गए एकीकृत कोविड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात  अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी में परिवर्तन किया है। जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम में तत्काल प्रभाव से नामित अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये हैं। उन्होंने बताया कि नामित समस्त अधिकारी/कर्मचारी को आदेशित किया जाता है कि निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसमे किसी भी प्रकार की लाॅपरवाही क्षम्य नही होगी। इस के अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया जाता है कि टेलीफोन पर आने वाली सूचनाओं को पंजी पर अंकित करेंगे तथा तत्काल समस्या का निराकरण करायंेगे साथ ही समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत भी करायेंगे।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कन्ट्रोल रूम का दूरभाष सं0, 9454417162, 6386040489 नम्बर है जिस पर जरूरतमंद अपनी शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम, श्री चंदन कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट फोन नंबर 0515-2820707 9454417162, 6386040489, श्री आलोक कुमार सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7985397368 है।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मियों के नाम व मो0नं0 इस प्रकार हैं- प्रातः  06ः00 बजे  से अपराहन 02ः00 तक  सहायक नोडल अधिकारी श्री ज्ञानन्ेद्र सिंह भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी उन्नाव, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9639130093, डॉ विवेक गुप्ता उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7985736383, श्री धीरेन्द्र कुमार उत्तम, वाणिज्य कर निरीक्षक , मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9450725646, श्री सर्वेश कुमार चपरासी नगर पालिका विभाग, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7505123197, की ड्यूटी लगायी गयी है। अपराहन 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक सहायक नोडल अधिकारी श्री रवि वर्मा, चकबन्दी अधिकारी, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9410422458, डा0 हरनाम सिंह उपमुख्य चिकित्साधिकारी, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9411242052, श्री अमन माथुर, पूर्ति लिपिक, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 8218854246 को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने नामित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया है कि दिनांक 28 अगस्त 2020 से 03 सितम्बर 2020 तक निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
-------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

जिलाधिकारी ने सुपर स्पेस्लिस्ट चिकित्सकों की व्यवस्था एवं यूरोलाजिस्ट, फिजीशियन, कोर्डियोलाजिस्ट, एनेथीसिया जैसे डाक्टरों की व्यवस्था तत्काल कराये जाने के दिये गये निर्देश।

जिलाधिकारी ने सुपर स्पेस्लिस्ट चिकित्सकों की व्यवस्था  एवं यूरोलाजिस्ट, फिजीशियन, कोर्डियोलाजिस्ट, एनेथीसिया जैसे डाक्टरों की व्यवस्था तत्काल कराये जाने के  दिये गये निर्देश।

संक्रमित व्यक्ति को बगैर मेडिकल किट के होम आइसोलेशन नही किया जायेगा।    
       
उन्नाव 27 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने  कोविड-19 के बढते संक्रमण को रोकने एवं संक्रमित व्यक्तियों की हो रही मौतों की संख्या को किस तरह से नियंत्रण में लाया जाये ,इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं  मेडिकल एशोसिएशन के साथ बैठक की गयी ।
    जिलाधिकारी ने सरस्वती मेडिकल कालेज के चिकित्साधिकारियों, आई0 एम0 ए0 पदाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारी  को निर्देश देते हुए कहा कि हमारी आप सभी की जिम्मेदारी बनती है कि कोविड-19 के संक्रमित गम्भीर  रोगियों को बचाने के पूरे प्रयास किये जाये, सभी की जान बचाने की आवश्यकता है। जनपद स्तर पर एवं सरस्वती मेडिकल कालेज में जो भी संसाधन वर्तमान में उपलब्ध है उन्हीं के द्वारा तत्काल  रोगियों को बचाना है।  सुपर स्पेश्लिस्ट चिकित्सकों की व्यवस्था एवं यूरोलाजिस्ट, फिजीशियन, कोर्डियोलांजिस्ट, एनेथीसिया जैसे डाक्टरों की व्यवस्था तत्काल कराये जाने के निर्देश दिये गये, जो भी संशाधन  की कमी है तत्काल व्यवस्था कराये जाने पर बल दिया। सुपर स्पेश्लिस्ट चिकित्सकों की सूची आज ही उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि गम्भीर रोगियों तत्काल समय से रिफर किया जाये तथा सभी का अच्छा से अच्छा इलाज हो व आपसी सामजंस्य बना कर कार्य करने की हिदायत दी गयी। उन्होंने कहा कि  सभी डाक्टर गम्भीरता से अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
        जिलाधिकारी ने बताया कि अब कोई भी संक्रमित व्यक्ति को बगैर मेडिकल किट के होम आइसोलेशन नही किया जायेगा उसके लिए उसे  निर्धारित किट एवं दवाओं की उपलब्धता के बाद ही घर पर आइसोलेट की अनुमति होगी। उपस्थित औषधि निरीक्षक श्री अजय संतोषी मेडिकल एवं एशोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देश दिये है कि ग्यारहसौ रूपये में (1100) किट उपलब्ध करायी जाये, जनपद के चिन्हाकित किये गये मेडिकल स्टोर से  किट क्रय कर सकता है जिसमें जनपद एवं कस्बों से लगभग 20 मेडिकल स्टोरों में मिलेगी। किट में मुख्य रूप से मास्क थ्री लियर 25, पल्स आक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, सेनिटाइजर 100 एम0 एल0, सोडियम हाईपोक्लोराइड, विटामिन सी तथा जिंक टैब आदि होना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि आर0आर0पी0 टीम के माध्यम से निःशुल्क दवाएं पैरासिटामाल, अइवर मैक्टिन तथा डाक्सीसाइक्लीन जैसी दवाओं का वितरण कराया जायेगा। औषधि निरीक्षक श्री अजय संतोषी से कहा गया है कि इच्छुक मेडिकल स्टोर की सूची पूरे जनपद की उपलब्ध कराये जाने एवं समय से किट उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जो संक्रमित व्यक्ति मेडिकल किट की व्यवस्था नही कर सकते तथा घर में मानक के अनुसार कमरे/शौचालय आदि की व्यवस्था नही होगी उन्हे होम आइसोलेशन की अनुमति नही दी जायेगी, ऐसे लोगों को एल-1 अस्पतालों में भर्ती किया जायेगा। मेडिकल स्टोर के प्रबन्धकों को निर्देश दिये गये है जो भी  व्यक्ति दवा क्रय करने आये उसका एक रजिस्टर तैयार कराया जाये ताकि उसका सम्पूर्ण विवरण उसमें दर्ज हो आवश्यकता पडने पर कोरोना वायरस की जाच आदि करायी जा सके।
बैठक में प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी श्री राकेश गुप्ता, मुख्यचिकित्साधिकारी डा आशुतोष कुमार, चिकित्साधीक्षक श्री बी0बी0 भट्ट, सरस्वती मेडिकल कालेज के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे।
--------------------------
जिला सूचना कार्यालय उन्नाव।

Labels:

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रषासन जनपद उन्नाव। होम आईसोलेषन के दौरान आवष्यक मेड़िकल किट उपलब्ध कराने वाले मेड़िकल स्टोर, जनपद उन्नाव।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रषासन जनपद उन्नाव।
होम आईसोलेषन के दौरान आवष्यक मेड़िकल किट उपलब्ध कराने वाले मेड़िकल स्टोर, जनपद उन्नाव।

क्र0
सं0 फर्म/मेडिकल स्टोर का नाम क्षेत्र का नाम प्रतिनिधि का नाम मोबाइल नम्बर
1. में0 मेड़ी प्वाइन्ट, आदर्श नगर उन्नाव सदर उन्नाव श्री बृजेश सिंह 7752956660
2. में0 कृष्ण देव मेड़िकल स्टोर रामपुरी उन्नाव सदर उन्नाव श्री प्रद्युम्न कुमार 9450768993
3. में0 कल्याणी मेड़िकल स्टोर उन्नाव सदर उन्नाव श्री बलेन्द्र पाण्डेय 9919684184
4. में0 शुक्ला मेड़िकल स्टोर सफीपुर उन्नाव सफीपुर श्री डी0एस0 शुक्ला 8756355695
5. में0 पाल मेड़िकल स्टोर सफीपुर उन्नाव सफीपुर श्री सर्वेश कुमार पाल 7355104224
6. में0 अमित मेड़िकल स्टोर बाॅगरमऊ उन्नाव बाॅगरमऊ श्री धर्मेन्द्र कुमार 7985691533
7. में0 अग्रवाल मेड़िकल स्टोर बाॅगरमऊ उन्नाव बाॅगरमऊ श्री दिलीप अग्रवाल 7275427344
8. में0 श्याम मनोहर विश्वनाथ मेड़िकल स्टोर पुरवा उन्नाव पुरवा श्री विशाल वर्मा 9506819000
9. में0 मयंक मेड़िकल स्टोर मिर्री चैराहा पुरवा पुरवा श्री ललित कुमार गुप्ता 9140048411
10. में0 गणेश मेड़िकल स्टोर बीघापुर उन्नाव बीघापुर श्री संजीव कुमार 9450478326
11. में0 न्यू दयालू मेड़िकल स्टोर हसनगंज उन्नाव हसनगंज श्री सुनील कुमार सिंह 9918273828
12. में0 राजा मेड़िकल स्टोर नवाबगंज उन्नाव नवाबगंज श्री रजनीकान्त गुप्ता 9140363244
13. में0 वैष्णवी मेड़िकल स्टोर नवाबगंज उन्नाव नवाबगंज श्री देवेश कुमार 9838771691
14. में0 यादव मेड़िकल स्टोर मोहान हसनगंज मोहान श्री सर्वजीत यादव 9838910111
15. में0 राजेश मेड़िकल स्टोर शुक्लागंज उन्नाव शुक्लागंज श्री राजेश कुमार 9792800800
16. में0 चन्द्रा मेड़िकल स्टोर शुक्लागंज उन्नाव शुक्लागंज श्री अवधेश कुमार 9140169413
17. में0 पापुलर मेड़िकल स्टोर पुरवा उन्नाव मौरावां श्री मो0 शमसाद 9450119417
18. में0 कटियार मेडिकल स्टोर पाटन उन्नाव पाटन श्री प्रदीप कुमार 8299703301
19. में0 आनन्द मेड़िकल स्टोर औरास उन्नाव औरास श्री आनन्द कुमार 9935198588
20. में0 नारायण मेड़िकल स्टोर भगवन्तनगर बीघापुर उन्नाव भगवन्तनगर श्री नारायन कुमार 9936265152
21. में0 जनता मेड़िकल स्टोर मियागंज उन्नाव मियागंज श्री अकील खाॅ 8423533182
22. में0 शिवम मेड़िकल स्टोर बिछिया उन्नाव बिछिया श्री राकेश जायसवाल 9838144631
23. में0 मोहम्मदिया मेड़िकल स्टोर गंजमुरादाबाद उन्नाव गंजमुरादाबाद श्री नियाज अहमद 8887662065
24. में0 श्री बालाजी मेड़िकल स्टोर तकिया बीघापुर उन्नाव तकिया बीघापुर श्री राबिन सिंह 7607054053
25. में0 श्री चैधरी मेड़िकल स्टोर अचलगंज उन्नाव अचलगंज श्री धीरेन्द्र सिंह 8707878451
26. में0 संजीव मेडिकल स्टोर चकलवंशी उन्नाव चकलवंशी श्री नारेन्द्र कुमार 9451869112
27. में0 जनता मेडिकल स्टोर परियर उन्नाव परियर श्री रवि मिश्रा 9793029390


ओैषधि निरीक्षक
  उन्नाव।

Labels:

जिलाधिकारी ने किया अधिकारियों के ड्यूटी समय में परिवर्तन:

जिलाधिकारी ने किया अधिकारियों के ड्यूटी समय में परिवर्तन:

28 अगस्त 2020 से 03 सितम्बर 2020 तक ड्यूटी का कार्य पूर्ण करने के निर्देशः

उन्नाव 27 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कि संक्रमण के दृष्टिगत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट उन्नाव में बनाए गए एकीकृत कोविड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात  अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी में परिवर्तन किया है। जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम में तत्काल प्रभाव से नामित अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये हैं। उन्होंने बताया कि नामित समस्त अधिकारी/कर्मचारी को आदेशित किया जाता है कि निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसमे किसी भी प्रकार की लाॅपरवाही क्षम्य नही होगी। इस के अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया जाता है कि टेलीफोन पर आने वाली सूचनाओं को पंजी पर अंकित करेंगे तथा तत्काल समस्या का निराकरण करायंेगे साथ ही समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत भी करायेंगे।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कन्ट्रोल रूम का दूरभाष सं0, 9454417162, 6386040489 नम्बर है जिस पर जरूरतमंद अपनी शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम, श्री चंदन कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट फोन नंबर 0515-2820707 9454417162, 6386040489, श्री आलोक कुमार सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7985397368 है।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मियों के नाम व मो0नं0 इस प्रकार हैं- प्रातः  06ः00 बजे  से अपराहन 02ः00 तक  सहायक नोडल अधिकारी श्री ज्ञानन्ेद्र सिंह भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी उन्नाव, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9639130093, डॉ विवेक गुप्ता उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7985736383, श्री धीरेन्द्र कुमार उत्तम, वाणिज्य कर निरीक्षक , मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9450725646, श्री सर्वेश कुमार चपरासी नगर पालिका विभाग, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7505123197, की ड्यूटी लगायी गयी है। अपराहन 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक सहायक नोडल अधिकारी श्री रवि वर्मा, चकबन्दी अधिकारी, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9410422458, डा0 हरनाम सिंह उपमुख्य चिकित्साधिकारी, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9411242052, श्री अमन माथुर, पूर्ति लिपिक, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 8218854246 को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने नामित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया है कि दिनांक 28 अगस्त 2020 से 03 सितम्बर 2020 तक निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
-------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

Saturday, August 22, 2020

जिलाधिकारी ने किया एल-वन अस्पताल बनाए गई सी०एच०सी० औरास का औचक निरीक्षणः जिलाधिकारी ने दिये मरीजों हेतु समस्त सुविधायें मुहैया कराने के निर्देशः

जिलाधिकारी ने किया एल-वन अस्पताल बनाए गई सी०एच०सी० औरास का औचक निरीक्षणः
जिलाधिकारी ने दिये मरीजों हेतु समस्त सुविधायें मुहैया कराने के निर्देशः
मरीज को एल०-टू में शिफ्ट करने हेतु पूर्व से ही की जाएं सारी व्यवस्थाएंः
जिलाधिकारी ने  दिये परिषर में साफ-सफाई रखने के निर्देशः
मरीजों को नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की समस्याः
उन्नाव 22 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज विकासखंड औरास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने हुए एल-वन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सी०एच०सी० औरास के एल-वन अस्पताल में पर्याप्त मेडिकल टीम तैयार करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं उत्पन्न होनी चाहिए। समस्त मेडिकल स्टाफ सहित सारी सुविधाएं मरीजों के लिए मुहैया कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर की साफ-सफाई तत्काल कराते हुये यह सुनिश्चित करें कि परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। जिस पर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन तीन बार परिसर में साफ-सफाई की जा रही है तथा मरीजों की चादरध्बिस्तर प्रतिदिन बदले जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान समस्त चिकित्सक स्टाफ उपस्थित पाया गया। जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि चिकित्सक प्रतिदिन राउंड ले रहे हैं तथा सी०सी०टी०वी० कैमरे भी लग गए हैं तथा मरीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमित भर्ती रोगियों के उपचार आदि की जानकारी ली। तथा मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली जिस पर जिलाधिकारी महोदय को अस्पताल में वर्तमान में 18 मरीज होना बताया गया। उन्होंने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन पानी आदि की व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्हें अवगत कराया गया कि मरीजों को खाना-पीना अच्छी क्वालिटी का,समय से तथा भर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा  मरीजों को खाने-पीने, उठने बैठने आदि की कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मरीजों का खास ख्याल रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करते हुए कहा कि अगर किसी मरीज की तबीयत ज्यादा ही बिगड़ जाए और उसे एल-टू अस्पताल में शिफ्ट करना पड़े तो ऐसी स्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्संबंधित अधिकारी व सरस्वती मेडिकल कॉलेज के कार्यदायी निदेशक से पहले से ही संपर्क स्थापित कर मैनेजमेंटध्तैयारी कर मरीज को एल-टू अस्पताल में ले जाया जाए। जिससे कि मरीज को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उसका तुरंत उपचार हो सके।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी हसनगंज श्री प्रदीप वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।
--------------------
जिला सूचना कार्यालय उन्नाव।


Labels:

शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत आवेदन पत्रों का आमंत्रणः

शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत आवेदन पत्रों का आमंत्रणः

उन्नाव 22 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विनय उत्तम ने बताया कि जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दम्पत्ति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू0 15000.00 व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू0 20000.00 तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू0 35000.00 की धनराशि प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। युवती की आयु 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से     अधिक न हो, दम्पत्ति में कोई आयकर दाता न हो, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए, ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होंगे, जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो।
उन्होंने बताया दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांग दम्पत्ति वर्तमान वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष में सम्पन्न शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आॅनलाइन http//divyangjan-upsdc-gov-in पर आवेदन कर सकते है। आॅनलाइन फार्म भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र, युवक एवं युवती का आयु का प्रमाण पत्र (जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो), समक्ष अधिकारी से निर्गत दिव्यागता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र एवं युवक एवं युवती की आधार कार्ड की छायाप्रति आदि अभिलेखो के साथ आवेदन पत्र आॅनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर करना अनिवार्य है, साथ ही आॅनलाइन सबमित आवेदन पत्र की प्रिंट प्रति एवं वांछित प्रपत्रों की हार्डकापी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उन्नाव को प्राप्त कराये।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उन्नाव में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है।
-------------------

जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Attachments area

Labels:

Thursday, August 20, 2020

कोविड अपडेट दिनांक-20.08.2020, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,उन्नाव।

कोविड अपडेट
दिनांक-20.08.2020,
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,उन्नाव।
...........................

       जनपद उन्नाव से आज आर टी पी सी आर के 292 सैम्पल आई आई टी आर लखनऊ जांच हेतु भेजा गया।अब तक कुल 26180 सैंपल जांच हेतु भेजे गए ।जांच रिपोर्ट के अनुसार 22492 निगेटिव पाए गए। 762 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षा में है।
      आज 1101एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमे 1077 निगेटिव पाए गए।
       अब तक कुल 22900 एंटीजन टेस्ट किए गए,जिसमे 22214 निगेटिव पाए गए।
     आज एंटीजन टेस्ट में 34, आर टी पी सी आर से 1 पॉजिटिव पाए गए। कुल 1510 (क्रमिक)पॉजिटिव ।
      पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को कोबिड अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेशन कराया गया।
     आज 26 व्यक्ति स्वस्थ हुए, जिसमें कोबिड  हॉस्पिटल औरास से 2,बिछिया से 6, राम मूर्त्ति स्मारक चिकित्सालय नवाबगंज से 4, सरस्वती मेडिकल कालेज नवाबगंज से 4, एवं होम आइसोलेशन से 10 स्वस्थ हुए।अब तक कुल 1144 व्यक्ति स्वस्थ हुए।
     कुल एक्टिव केस 337 है,जिसमें 149 होम आइसोलेशन में एवं 188 व्यक्तियों का कोबिड हॉस्पिटल  में उपचार चल रहा है।
          मुख्य चिकित्सा अधिकारी
                  उन्नाव

Labels:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन: जिलाधिकारी ने दिये खेल से सम्बन्धित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के निर्देशः

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन:
जिलाधिकारी ने दिये खेल से सम्बन्धित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के निर्देशः

जिलाधिकारी ने दिये तहसील स्तर पर समिति गठित किये जाने के निर्देशः
उन्नाव 20 अगस्त 2020 (सू0वि0) आज जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन विकास भवन, सभागार में किया गया। जिसमे नवगठित खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया, बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिये गये।
बैठक में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के गठन के बारे मंे विचार विमर्श किया गया जिसमे नियमावली के अनुसार जिले में गठन किया जाये तथा जन प्रतिनिधियों, खेल संघो, संस्थाओं/विभागों उपक्रमों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के मध्य समन्वय रखते हुये खेलो का विकास किये जाने का निर्णय लिया गया। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का प्रमुख उद्देश्य खेल संस्कृति का समस्त वर्गों यथा महिलाओं दिब्यांगजन इत्यादि में बढावा देना। खेल प्रतिभावों का चिन्हीकरण एवं बहुमुखी क्षमता विकास करना जिससे वह चयनित खेल मे विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं मे उत्कृष्टता प्राप्त कर सके। खेल अवस्थापनाओं, उपकरणों, भौतिक संरचना एवं मानव संसाधनों के इवेन्ट्राइजेशन करना, जिससे समस्त संसाधनों का प्रयोग बढाने पर जोर दिया जाये।
जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति 2020 नियमावाली  के अनुसार ‘‘पे एंड प्ले तथा कम एंड प्ले‘‘ योजना के अन्तर्गत जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों से आय के श्रोत बढाकर खेलो का बढावा देने का निर्णय लिया गया। मानक अनुसार प्रत्येक जिम/तरणताल संचालक का रजिस्ट्रेशन, वार्षिक रजिस्टेशन व अन्य शुल्क सहित रू0- 15,000/- एक मुश्त, स्टेडियम में आने वाले माननीयों /गणमान्य व्यक्तियों या वरिष्ठ लोगों को स्टेडियम का लाईफ टाईम मेम्बर बनाकर एक मुश्त फीस के बारे में बताया60 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्तियों से 30,000/- रूपया, तथा 60 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों से 25,000/- रूपया, एक मुश्त धनराशि प्रोत्साहन समिति में जमा कराकर स्टेडियम का लाइफटाइम मेम्बर बनाया जाये। उपरोक्त लाइफटाइम मेम्बर से वर्ष में 10 माह का खेलवार निर्धारित मासिक शुल्क लिया जायेगा अर्थात् वर्ष में दो माह के मासिक शुुल्क में छूट प्रदान की जायेगी। खिलाडियों से पूरे वर्ष रजिस्ट्रेशन शुुल्क के अतिरिक्त रू0- 100/- प्रति रजिस्टेªशन प्रोत्साहन समिति में शुुल्क, खेल मैदानों के आरक्षण मेंरू0- 1,000/- प्रत्येक आरक्षण पर, बैडमिन्टन हाॅल का प्रति व्यक्ति रू0- 1,000/- अंशदान के रूप में शुुल्क लिया जायेगा। जनपद में जिलाधिकारी द्वारा असलहों का लाइसेन्स लेने वालों तथा जिला आबकारी अधिकारी द्वारा शराब लाइसेन्स लेने वालों से रू0- 5,000/- प्रोत्साहन समिति में जमा करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त स्टेडियम परिसर में आने वाले व्यक्तियों द्वारा खेल अवस्थापना/इमारत की क्षति या तोड़-फोड़ करने पर नुकसान का आंकलन कराकर जुर्माना निर्धारित कर धनराशि को समिति में जमा कराया जायेगा। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग में खेल हेतु लिये जा रहे शुल्क एवं प्राविधानित बजट से खेल विभाग एवं खेल संघो के सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाये तथा उसका प्रभावी अनुश्रवण कराया जाये। जनपद में अधिक से अधिक खेल कार्यक्रमों के आयोजन कराये जाने से खेल का माहौल बनेगा, जिससे नौनिहालों एवं उदीयमान खिलाडियों में खेल के प्रति रूझान व आकर्षण बढेगा।
बैठक के अन्त में निर्णय लिया गया, कि खेलों के विकास हेतु जिला विकास एवं खेल प्रोत्साहन समिति मे विभिन्न स्रोतोे से धनराशि जमा कराने का विशेष प्रयास किया जाये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, जिला क्रीड़ाधिकारी सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।
-------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।






Labels:

जिलाधिकारी ने दिये लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश: जिलाधिकारी ने दिये बच्चों से सम्बन्धित प्रकरणोें को प्र्राथमिकता के निर्देशः बच्चोें की गुमशुदगी का किया जाये 24 घटें में निस्तारण:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन:

जिलाधिकारी ने दिये लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश:

जिलाधिकारी ने दिये बच्चों से सम्बन्धित प्रकरणोें को प्र्राथमिकता के निर्देशः

बच्चोें की गुमशुदगी का किया जाये 24 घटें में निस्तारण:

उन्नाव 20 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला बाल संरक्षण समिति उन्नाव की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला बाल संरक्षण समिति के नामित सदस्यों के साथ किया गया। बैठक बाल संरक्षण विषय पर आहुत की गयी, जिसमें सी0पी0एस0 योजनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्याें की समीक्षा की गयी। साथ ही बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं चाईल्ड लाइन के कार्याें की भी समीक्षा की गयी एवं लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बाल कल्याण अधिकारियों, विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी व कर्मचारियों एवं ए.एच.टी.यू. के अधिकारी को बच्चों के साथ फ्रेण्डली व्यवहार किये जाने, हथकड़ी न लगाने, सादी वर्दी में मिलने, बच्चों की गुमशुदगी के प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज कर 24 घण्टे के अन्दर मिसिंग द चाईल्ड ट्रैक पर सूचना अपलोड करने एवं बच्चों से सम्बन्धित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त बाल विकास परियोजनाधिकारियों को ब्लाॅक बाल संरक्षण समिति एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठकें सामाजिक दूरी का पालन करते हुये नियमित रूप से कराते हुए बैठकों की सूचना एवं कार्यवृत्ति जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराये जाने, प्रभारी एस0जे0पी0यू0 को नियमित रूप से बैठक आयोजित कर सूचना उपलब्ध कराये जाने, सहायक श्रमायुक्त को समय-समय पर अभियान चलाकर बालश्रमिकों को मुक्त कराने एवं आमजनमानस को जागरूक कराये जाने, अपर पुलिस अधीक्षक को किसी भी थाने पर महिलाओं को न रोके जाने तथा जनपद में बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह की जिला टास्क फोर्स को क्रियाशील किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
 बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक, श्री विनोद कुमार पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रेनू यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री राकेश पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, सदस्य बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, प्रभारी डी0सी0आर0बी0, प्रतिनिधि जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई के अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, जिला समन्वयक 1098-चाईल्ड लाइन, तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी, विधि-सह परिवीक्षा अधिकारी व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
--------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

प्रेस विज्ञप्ति उन्नाव 20 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद उन्नाव के समस्त पूर्व

प्रेस विज्ञप्ति
उन्नाव 20 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद उन्नाव के समस्त पूर्व सैनिक आश्रितों को  सचेत करते हुये बताया कि निदेशालय, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये आई0टी0 प्रशिक्षण, फैशन डिजाईनिंग प्रशिक्षण व एस0एस0बी0 कोचिंग, निःशुल्क कराया जाना सम्भावित है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक आश्रित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, उन्नाव में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण सम्बन्धी अग्रिम कार्यवाही की सूचना दी जायेगी।
-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

जिलाधिकारी ने किया अधिकारियों के ड्यूटी समय में परिवर्तन: 21 अगस्त 2020 से 27 अगस्त 2020 तक ड्यूटी का कार्य पूर्ण करने के निर्देशः

जिलाधिकारी ने किया अधिकारियों के ड्यूटी समय में परिवर्तन:

21 अगस्त 2020 से 27 अगस्त 2020 तक ड्यूटी का कार्य पूर्ण करने के निर्देशः

कोविड कन्ट्रोल रूम में ही बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम का भी संचालनः

उन्नाव 20 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कि संक्रमण के दृष्टिगत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट उन्नाव में बनाए गए एकीकृत कोविड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात  अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी में परिवर्तन किया है। जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम में तत्काल प्रभाव से नामित अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये हैं। उन्होंने बताया कि नामित समस्त अधिकारी/कर्मचारी को आदेशित किया जाता है कि निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसमे किसी भी प्रकार की लाॅपरवाही क्षम्य नही होगी। उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया जाता है कि टेलीफोन पर आने वाली सूचनाओं को पंजी पर अंकित करेंगे तथा तत्काल समस्या का निराकरण करायंेगे साथ ही समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत भी करायेंगे।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कन्ट्रोल रूम का दूरभाष सं0, 9454417162, 6386040489 नम्बर है जिस पर जरूरतमंद अपनी शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम, श्री चंदन कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट फोन नंबर 0515-2820707 9454417162, 6386040489, श्री आलोक कुमार सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7985397368 है।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मियों के नाम व मो0नं0 इस प्रकार हैं- प्रातः  06ः00 बजे  से अपराहन 02ः00 तक  सहायक नोडल अधिकारी श्री कुलदीप मिश्रा , जिला कृषि अधिकारी , मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर  8429031619, डा0 विजय गुप्ता उप मुख्य चिकित्साधिकारी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9415948298, श्री रीतेश कुमार चपरासी मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर  9956215242, की ड्यूटी लगायी गयी है। अपराहन 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक सहायक नोडल अधिकारी श्री ज्ञानन्ेद्र सिंह भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी उन्नाव, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9639130093, डॉ विवेक गुप्ता उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7985736383, श्री धीरेन्द्र कुमार उत्तम, वाणिज्य कर निरीक्षक , मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9450725646, श्री सर्वेश कुमार चपरासी नगर पालिका विभाग, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 7505123197, तथा रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06 बजे तक सहायक नोडल अधिकारी श्री रवि वर्मा, चकबन्दी अधिकारी, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9410422458, डा0 हरनाम सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9411242052, श्री प्रतीक अस्थाना, पूर्ति लिपिक, मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर 9140489760 को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने नामित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया है कि दिनांक 21 अगस्त 2020 से 27 अगस्त 2020 तक निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर ड्यूटी का कार्य पूर्ण करेंगे, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम का संचालन भी उपरोक्त कोविड कन्ट्रोल रूम में किया जायेगा।
-------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

Wednesday, August 19, 2020

कोविड अपडेट दिनांक-19.08.2020, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,उन्नाव। ...........................

कोविड अपडेट
दिनांक-19.08.2020,
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,उन्नाव।
...........................

       जनपद उन्नाव से आज आर टी पी सी आर के 728 सैम्पल आई आई टी आर लखनऊ जांच हेतु भेजा गया।अब तक कुल 25888 सैंपल जांच हेतु भेजे गए ।जांच रिपोर्ट के अनुसार 22044 निगेटिव पाए गए। 1312 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षा में है।
      आज 484 एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमे 467 निगेटिव पाए गए।
       अब तक कुल 21799 एंटीजन टेस्ट किए गए,जिसमे 21147 निगेटिव पाए गए।
     आज एंटीजन टेस्ट में 17 पॉजिटिव पाए गए। कुल 1475 (क्रमिक)पॉजिटिव ।
      पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को कोबिड अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेशन कराया गया।
     आज 75 व्यक्ति स्वस्थ हुए, जिसमें कोबिड  हॉस्पिटल औरास से 12,बिछिया से 6, राम मूर्त्ति स्मारक चिकित्सालय नवाबगंज से 2, सरस्वती मेडिकल कालेज नवाबगंज से 13, एवं होम आइसोलेशन से 42 स्वस्थ हुए।अब तक कुल 1118 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए।
     कुल एक्टिव केस 329 है,जिसमें 125 होम आइसोलेशन में एवं 204 व्यक्तियों का कोबिड हॉस्पिटल  में उपचार चल रहा है।
          मुख्य चिकित्सा अधिकारी
                  उन्नाव

Labels:

Tuesday, August 18, 2020

जिलाधिकारी ने की कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षाः जिलाधिकारी ने दिए प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देशः

जिलाधिकारी ने की कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की  समीक्षाः
जिलाधिकारी ने दिए प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देशः
कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के दिए निर्देशः
समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी दो गज की दूरी, मास्क जरूरी का कराएं शत-प्रतिशत पालनः
कोविड-19 को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी क्षम्यः
प्रत्येक तहसील में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का कार्य कराने के दिए निर्देशः
उन्नाव 18 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कल देर शाम गूगल मीट के माध्यम से कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक का ऑनलाइन आयोजन किया गया।  
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने राजस्व वादों (भू राजस्व अधिनियम तथा जमींदारी उन्मूलन अधिनियम निस्तारण का विवरण), राजस्व वर्ष, स्टाम्प वादों के निस्तारण का विवरण, जमींदारी अधिनियम की धारा-198 ए के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही, कृषि भूमि का आवंटन, आवास स्थल आवंटन की प्रगति का विवरण, विभिन्न न्यायालयों में दायर वादों का निस्तारण, आवासीय भूमि का आवंटन, पोखरों के आवंटन की प्रगति, कुम्हारी कला, वृक्षारोपण, चकमार्गों/सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण, पोखरों, झीलों, कुओं से अवैध कब्जा हटाने, कृषि भूमि के पट्टों से अवैध कब्जेदारों को हटाकर वास्तविक पट्टेदारों को कब्जा दिलाने,  खतौनी का कम्प्यूटरीकरण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, विवरण राजस्व अभिलेखागार आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गयी।
उन्होंने आबकारी अधिकारी को प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल को मंडी चेक कराने, अभिलेखागार में जल्द से जल्द पत्रावलियां दाखिल करवाने हेतु निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री राकेश गुप्ता को वादों का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। समस्त उप जिलाधिकारियों को सभी तहसीलों में आवंटन कराने, कुम्हारी कला का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने, अतिक्रमण हटवाने, अवैध कब्जे हटवाने,अभिलेख आदि सही करवाने, खतौनी दाखिल करवाने आदि हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला के कार्य से कुम्हारों को बहुत ही बड़ा लाभ मिल सकता है।
जिलाधिकारी द्वारा ऑडिट के प्रस्तर, स्वामित्व योजना, मानव संपदा पोर्टल, सिंचाई, जनपद में कुल अमीन, दो गज की दूरी, मास्क जरूरी आदि पर चर्चा की गई। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि माननीय उच्च न्यायालय की निर्देशों की अनुकूल ही कार्य करें। प्रत्येक तहसील में प्रत्येक दिन सैनिटाइजेशन का कार्य कराना सुनिश्चित करें, समस्त तहसीलों में कोविड-19 प्रॉपर तरीके से संचालित होना चाहिए। कोविड-19 को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि दो गज की दूरी, मास्क जरूरी का पालन शत प्रतिशत किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क  पहने हुए या सामाजिक दूरी का पालन न करते हुए पाया जाए उसके प्रति जुर्माना अवश्य किया जाए।
जिलाधिकारी ने ए०आर०टी०ओ० को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि उप जिला अधिकारी के साथ मिलकर कार्यों को पूरा करें। जिलाधिकारी ने प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्राधिकारी के साथ वाहनों का प्रभावी नियंत्रण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को नियमित रूप से निरीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री राकेश गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
------------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर दे दी जान

प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर दे दी जान।      

 
 हरदोई-माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में प्रेम में असफल हुए एक प्रेमी युगल ने गांव किनारे बाग में एक ही रुपट्टे से से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी ।घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई जब लोग बाग की ओर गए।घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ था।मौके पर थाना प्रभारी माधौगंज मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में तफ्तीश की घटना की गंभीरता के चलते पुलिस विभाग के आलाधिकारी व फारेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंच रही है।

सह सम्पादक
प्रशान्त तिवारी की रिपोर्ट

Labels:

Monday, August 17, 2020

प्रेस विज्ञप्ति उन्नाव 17 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया प्रांतीय रक्षक दल,



प्रेस विज्ञप्ति
उन्नाव 17 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया प्रांतीय रक्षक दल, 


होमगाडर््स, नागरिक सुरक्षा व सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चैहान के निधन पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकास भवन उन्नाव में प्रातः 11ः30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में विभाग के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी/पी0आर0डी0 जवानों ने 02 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने बताया मा0 मंत्री चेतन चैहान खेल जगत में शानदार क्रिकेटर व राजनीतिक क्षेत्र में किए गए योगदान के बारे में विचार व्यक्त किये गये। मा0 मंत्री जी एक खिलाड़ी एवं जनसेवक के रूप में देश की सेवा की उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में श्रीमती मीना बाजपेई, मुनेश कुमार, विनय कुमार सैनी, राम कुमार, मनोज शर्मा, अंकित पाण्डेय, सुषेन्द्र कुमार आदि पी0आर0डी0 जवानों सहित उपस्थित रहे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

Friday, August 14, 2020

पंचायत, मनरेगा, पशुपालन तथा कन्या सुमंगला योजना जैसी जनकल्याण कारी योजनाओं की प्रगति को अधिक गतिशील बनाये जाने पर दिया जोरः

पंचायत, मनरेगा, पशुपालन तथा कन्या सुमंगला योजना जैसी जनकल्याण कारी योजनाओं की प्रगति को अधिक गतिशील बनाये जाने पर दिया जोरः

कोई भी पात्र लाभार्थी नहीं रहना चाहिए वंचितः
जिलाधिकारी ने दिए समस्त पात्रध्अपात्रों की सूची प्रेषित करने के निर्देशः
जिलाधिकारी ने दिए समस्त पात्र लाभार्थियों के फॉर्म भरवाए जाने के निर्देशः
जिलाधिकारी ने दिए समस्त गौशालाओं की स्थिति सुदृढ़ के निर्देशः
उन्नाव 14 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कल देर शाम गरीब कल्याण रोजगार अभियान एवं विकास से जुडे अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण),पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं, महात्मागांधी ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, निगरानी समितियों के कार्यो एवं गोवंश आश्रय स्थल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा कन्या सुमंगला योजना जैसी जनकल्याण कारी योजनाओं से जुड़े अन्य विभागों के कार्यो की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गई। कार्यों की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने की जिम्मेदारी परियोजना निदेशक को दी गयी जो जिलाधिकारी महोदय को वस्तुस्थित से अवगत करायेगें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि विकास से जुड़ीं योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण की प्रगति के बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देश दिये कि सामुदायिक शौचालयों को ग्राम पंचायत की भूमि का चिन्हंाकन कर निर्माण कार्य पूरे जनपद में प्रत्येक दशा में  पूरे करा लिए जाएं। खण्ड विकास अधिकारी समन्वय बना कर युद्व स्तर पर लक्ष्य के सापेक्ष्य कार्य पूरा कराये। आवास फीडिंग की प्रगति को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक शौचालय बन जाने से जहां ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान का अवसर मिलेगा वहीं एक व्यक्ति को रोजगार भी प्राप्त होगा। गरीब कल्याण योजना के तहत कार्य योजना में तेजी लाने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाए। लाभार्थी से संपूर्ण विवरण का शपथ पत्र लेने के साथ ही ग्राम प्रधान की सहमति अवश्य ली जाए। उन्होंने समस्त खंड विकासअधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ब्लॉकों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपात्र लोगों को आवास की सुविधा दी है ऐसे कर्मचारियों से उनके वेतन से धन राशि की वसूली तत्काल प्रारम्भ की जाए। पात्र, अपूर्ण आवास एवं गलत तरीके से अपात्र लोगों के खाते में धनराशि स्थानांतरित हो जाने के कारण तथा अन्य तरीके से पात्रों को आवास की उपलब्धता पर गंभीरतापूर्वक वसूली कराए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बृहद गौ संरक्षण पर चर्चा करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह को निर्देशित किया कि जानवर भूखे न रहें उन्हें चारा पानी समय से मिलता रहे। गौशाला में जो भी चरही बनी हुई है उसमें जानवरों के लिए छल्ले लगवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश को बांधकर रखें। जनपद में गौशाला की स्थिति बहुत अच्छी होनी चाहिए। जानवरों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
  जिलाधिकारी ने ओ0डी0एफ0 के तहत पंचायत विभागके अधिकारियों के साथ जियो टैगिंग, वसूली, एम0आई0एस0 आदि की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विकास से जुड़े समस्त अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित कर लें कि जो भी कार्य किया जाए गुणवत्ता युक्त एवं अच्छे कार्य कराए जाएं, ताकि वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान उन्नाव जनपद का अच्छा संदेश जाए। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के निर्माण को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा लिया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता नहीं है खंड विकास अधिकारी निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे। सामुदायिक शौचालय, ग्राम पंचायत भवन के निर्माण की प्रगति पर कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानकध्मानचित्र के अनुसार निर्माण कराया जाए। जिन स्थल पर निर्माण होना है वहां की सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
  जिलाधिकारी ने कोविड-19 के तहत बढ़ रहे कोरोना वायरस से बचाव एवं उससे जागरूकता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सेनीटाइजेशन की प्रक्रिया वृहद स्तर पर कराई जाए। प्रत्येक ग्राम सभाओं, न्याय पंचायतों में मानक के अनुरूप सेनिटाइजेशन अवश्य करा लिया जाए। निगरानी समितियों को अधिक से अधिक गतिशील रखा जाए क्योंकि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संक्रमण की संख्या अधिक बढ़ रही है जिससे ग्रामीण और शहरी लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के सभी उपायों से लोगों को जागरूक किया जाए। कन्या सुमंगला योजना की प्रगति के बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी  से चर्चा करते हुए कहा कि चिकित्सा, शिक्षा तथा अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये लक्ष्य को समय से पूरा किया जाये। ग्राम पंचायत भवन निर्माण,जल संरक्षण एवं संचयन कार्य, कुओं का निर्माण, पौधरोपण, बागवानी आंगनवाणी केन्द्र, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण सम्पर्क मार्ग, पी0एम0 कुसुम कार्य, जल जीवन मिशन के कार्य, ठोस और तरल अपशिष्ठ प्रबन्धन कार्य, खेत तालाब, वर्मी कम्पोस्टिंग, पशुपालन, मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को बढ़ाए जाने पर बल दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, परियोजना निदेशक श्री जनार्दन, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त मनरेगा श्री राजेश झॅा, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती रेनू यादव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी/ए0डी0ओ0 पंचायत आदि उपस्थित रहे।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

जिलाधिकारी ने दिए लंबित संदर्भों का निस्तारण करने के निर्देश: संबंधित को दिए आयोग में लंबित संदर्भों का निस्तारण करने के कड़े निर्देश:

जिलाधिकारी ने दिए लंबित संदर्भों का निस्तारण करने के निर्देश:

संबंधित को दिए आयोग में लंबित संदर्भों का निस्तारण करने के कड़े निर्देश:



जिलाधिकारी ने दिए समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों में साफ सफाई व पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश:

संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायतों में बैरिकेडिंग व सैनिटाइजेशन के कार्य को विशेष महत्ता देने के निर्देश:

जिलाधिकारी ने दिए सामाजिक दूरी, मास्क जरूरी का अक्षरशः से पालन करने के निर्देश:

मवेशियों को नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की असुविधा:

जिलाधिकारी ने दिए समस्त गौशालाओं की स्थिति सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश:

जिलाधिकारी ने दिए ग्रामीण क्षेत्रों में कान्हा गौशालाओं का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश:

उन्नाव 14 अगस्त 2020 (सूचना विभाग)

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज शाम गूगल मीट के माध्यम से माननीय आयोग के लंबित संदर्भों की समीक्षा, आई०जी०आर०एस० के लंबित संदर्भों की समीक्षा, माननीय उच्च न्यायालय के लंबित प्रकरणों, श्रमिकों के स्किल मैपिंग की फीडिंग,मुख्यमंत्री कृषक सर्वहित बीमा योजना, गोवंश आश्रय स्थल, कान्हा गौशाला,एम०आई०एफ० सेंटर के कार्य प्रगति, शौचालय निर्माण शहरी, पी०एम०ए०वाई० शहरी, पी०एम० किसान योजना आदि बिंदुओं पर ऑनलाइन समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित संदर्भों का निस्तारण तत्काल कराएं। उन्होंने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि लंबित संदर्भों का निस्तारण जल्द से जल्द हो जाए। उन्होंने कहा कि आइ०जी०आर०एस० में भी कोई डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। एक रूटीन बनाकर कार्य करें जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा एक भी डिफॉल्टर पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिफॉल्टर शून्य होने चाहिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को वृहद स्तर पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों से बाढ़ की स्थिति जानी तथा बाढ़ की स्थिति का आंकलन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्रों में 2 गज की दूरी, मास्क  जरूरी का पालन कराना अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां पर भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जाएगा वह प्रतिष्ठान तत्काल रुप से बंद कर दिया जाएगा।

 उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस बात को ध्यान में रखने हेतु अभियान चलाया जाए कि चाहे दुकान के अंदर हों या बाहर हों सभी को सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करना है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाएगा वहां का स्वामी स्वयं जिम्मेदार होगा उन्होंने खासतौर पर राशन की दुकानों, मॉडल शॉप, बैंकों आदि में एक अभियान चलाकर सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को बिना गोला के दुकान न खुलवाने हेतु आदेशित किया। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, श्री चंदन पटेल को निर्देशित करते हुये कहा कि यदि उप जिलाधिकारी स्तर से दिये गये निर्देशों का अनुपालन समय के साथ नहीं किया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल, कान्हा गौशाला, एम०आर०एफ० सेंटर की कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में बिल्कुल भी जलभराव नहीं होना चाहिए। गोवंश पानी में या कीचड़ में नहीं खड़े होने चाहिए। मवेशियों को भूसा/चारे/पानी की भी कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका में नगर पंचायतों में जानवरों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। गोवंश आश्रय स्थल में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

 एम०आर०एफ० सेंटर के कार्यों की समीक्षा,
स्वच्छ शौचालयों की स्थिति व सामुदायिक शौचालय की स्थिति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समस्त नगरीय निकायों में घरेलू शौचालयों का निर्माण हेतु लक्ष्य की पूर्ति की जा चुकी है। संबंधित द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि इन अवशेष सीटों का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करा लिया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुये कहा कि सार्वजनिक शौचालयों को निर्माण कार्य शीघ्र निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए, सभी शौचालयों को चालू कराया जाए।
कोविड-19 की रोकथाम से बचाव हेतु सभी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना व क्रियावन्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त अधिशाषी अधिकारी  कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना व क्रियावन्य का कार्य कराना सुनिश्चित करें।वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर ही बाहर निकले व सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन करे। उप जिला अधिकारी संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही भी कराएं ताकि आमजन में इसका प्रभाव पड़ सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पेट्रोल पंप व बाजार में दुकानों पर ‘‘दो गज दूरी बहुत जरूरी‘‘ का बैनर लगवाएं तथा दुकानों पर चेक करें कि दुकानदार और ग्राहक मास्क लगा रहे हैं या नहीं। पालन न करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये।

 बैठक में अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है साथ ही उचित स्थानों पर डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समस्त अधिशासी अधिकारी कार्य में रूचि लेते हुए बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य कराएं स्वयं जाकर देखें कि बरसात की वजह से कहीं पर जलभराव की समस्या तो नहीं है अगर जलभराव की समस्या पाई जाती है तो उसका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस भी नगर पंचायत में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं वहां बैरिकेडिंग तथा सैनिटाइजेशन का कार्य तत्काल होना चाहिए।उन्होंने प्रतिबन्धित पाॅलीथीन की कार्यवाही पर चर्चा करते हुये कहा कि अभियान चलाकर प्रतिबन्धित पाॅलीथीन की बिक्री व प्रयोग पर जब्ती व जुर्माने की कार्यवाही की जाए। उप जिला अधिकारी स्वयं भी अपने नेतृत्व में इस संबंध में कार्यवाही कराएं।
विकास कार्यों पर चर्चा करते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि नगर निकायों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों व अनारम्भ कार्यों की सूची योजनावार दो दिन के अंदर उपलब्ध करायें। कोई स्वीकृत कार्य लंबित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि होम क्वॉरेंटाइन किए हुए किसी भी व्यक्ति में यदि लक्षण नजर आते हैं तो उसकी सूचना तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दें। हॉटस्पॉट क्षेत्र में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय से होती रहे। मेडिकल इमरजेंसी में अगर कोई व्यक्ति है तो उसे रोका ना जाए कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल,समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अभियंता,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।
---------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये ध्वजारोहण के समय में हुआ परिवर्तन: कल मनाया जाएगा 74वां स्वाधीनता दिवस:


कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये ध्वजारोहण के समय में हुआ परिवर्तन:कल मनाया जाएगा 74वां स्वाधीनता दिवस:

कल होगा प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण:
शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का किया जायेगा शत प्रतिशत पालन:
उन्नाव 14 अगस्त 2020 (सू0वि0) मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन सूचना अनुभाग-02 द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 74 वां स्वाधीनता दिवस समारोह कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए परंपरागत रूप से सादगी, हर्षोल्लास एवं आकृषक ढंग से मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 20 जुलाई 2020 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 15 अगस्त को प्रातः 9ः00 बजे सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा झंडा-अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियों को बांधकर उसे फहराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुसार ही स्वाधीनता दिवस का समारोह किया जाएगा।
-------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels: