Friday, June 19, 2020

फर्जी न्यूज चलाना पड़ा महंगा

फर्जी न्यूज चलाना पड़ा महंगा
ये मामला वाराणसी का है जहां न्यूज़ पोर्टल #स्क्रोल की कार्यकारी संपादक #सुप्रिया शर्मा ने वाराणसी की एक महिला का इंटरव्यू लेने के बाद उसके बारे में यह खबर छाप दी की लॉकडाउन के दौरान उसके बच्चे #भूखे सोये और वह सिर्फ चाय रोटी खा करके सोई है जबकि उसने इंटरव्यू के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना होने की बात कही थी
जब यह खबर छपी तो उस महिला ने इसकी हकीकत जानी और सुप्रिया शर्मा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया सुप्रिया शर्मा के खिलाफ धारा 269,501 भादवि एवम धारा 3 अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है

सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

Labels:

Monday, June 1, 2020

वाराणसी का एसएसपी ऑफिस सील

वाराणसी का एसएसपी ऑफिस सील


एसएसपी आफिस के बड़ी पेशी के एक कर्मी के पॉजिटिव होने के कारण एसएसपी ऑफिस किया गया सील, पूरे आफिस को किया जाएगा सैनिटाइज

बनारस संवाददाता
प्रताप नारायण राव  की रिपोर्ट


Labels:

Thursday, May 7, 2020

वाराणसी। जि‍ले के नौ नये लोगों में कोरोना पॉजि‍टि‍व की पुष्‍टि‍ हुई है

वाराणसी। जि‍ले के नौ नये लोगों में कोरोना पॉजि‍टि‍व की पुष्‍टि‍ हुई है।

 बुधवार को वाराणसी में कोरोना वायरस से 9 और लोग संक्रमित मिले हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना मामलों की संख्या 77 हो गई है। मुख्‍य चि‍कि‍त्‍साधि‍कारी कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है।
मुख्‍य चि‍कि‍त्‍साधि‍कारी कार्यालय के अनुसार जैतपुरा में 6, लल्‍लापुरा में 1 और मदनपुरा में 2 व्‍यक्‍ति‍यों में कोरोना पॉजि‍टि‍व मि‍ला है। ये सभी हॉटस्‍पॉट जोन हैं। कांटैक्‍ट ट्रेसिंग के दौरान लक्षणयुक्‍त मि‍ले लोगों की सैंपलिंग में ये सभी पॉजि‍टि‍व पाये गये हैं।

Labels:

Monday, May 4, 2020

वाराणसी संतुष्टि हॉस्पिटल एक बार फिर विवाद के घेरे में

वाराणसी संतुष्टि हॉस्पिटल एक बार फिर विवाद के घेरे में


न्याय की गुहार लगा रही छात्राओं से बदसलूकी की गई

इससे पहले भी छात्राओं को लेकर हुआ था विवाद

मेडिकल छात्राओं का मार्कशीट खराब करने की दी धमकी

एक बार फिर से विवाद के घेरे में फंसा वाराणसी लंका थानाक्षेत्र के सुन्दरपुर इलाके का चर्चित संतुष्टि हॉस्पिटल। संचालक डॉक्टर ऋतु गर्ग पत्नी डॉक्टर संजय गर्ग ने अपने छात्राओं से उस वक्त अभद्र व्यवहार किया जब छात्राओं द्वारा घर जाने के लिए छुट्टी माँगी गयी। यहीं नहीं हद तो तब पार हो गयी जब एक स्टूडेंट की तबियत बिगड़ जाने के बाद उसे कोई मदद नहीं मिली। इस हालत को देख बाकी छात्राओं ने घर जाने का निर्णय ले लिया। बस इतनी सी बात सुनते ही बौखलाई अस्पताल संचालक डॉक्टर ऋतु गर्ग व संजय गर्ग ने घर जाने वाले छात्राओं को 50,000 हजार रुपये जुर्माना लगाने की बात कही तभी सारी छात्राएं सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर साथ ही साथ संतुष्टि हॉस्पिटल की संचालक मनबढ़ डॉक्टर ऋतु गर्ग द्वारा मीडिया को खरीदने की भी बात छात्राओं से की है। साथ ही छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस रूम में वे रहती थी उस रूम को खाली करने की बात कही जा रही है। मनबढ़ संचालक से छात्राओं द्वारा यह भी बात कही गई कि कहीं और रहने की व्यवस्था कराई जाए लेकिन वो इस जिम्मेदारी से भी पीछे हट गए। फिलहाल इस मामले में जिलाधिकारी महोदय को तहरीर दी गयी है। जल्द ही इन पर ठोस करवाई की जाएगी।

Labels:

Sunday, May 3, 2020

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार वाराणसी शहर में 4 मई सोमवार से आवश्यक वस्तुओं

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार वाराणसी शहर में 4 मई सोमवार से आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के लिए नई समय सारणी रविवार को शासन के जारी होने वाले नए शासनादेश के अनुसार निर्धारित की जाएगी। इतना तय है कि केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सोमवार से खुलेंगी।


आवश्यक वस्तुओं की थोक आपूर्ति के लिए विशेश्वरगंज गल्ला मंडी 4 मई सोमवार से खुलेगी।
इसमें लगभग 900 सेमी होलसेल की दुकानें सोमवार बुधवार व शुक्रवार को खुलेंगी तथा लगभग 160 पूरी तरह थोक की दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को खुलेंगी।
यह मंडी रविवार को पूरी तरह बंद रहेगी। प्रत्येक दिन जो भी दुकानें खुलेगी वह केवल प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 के बीच में खुलेंगी। इस मंडी में किसी भी व्यक्तिगत ग्राहक का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसमें केवल रिटेल के दुकानदार ही अपना थोक का सामान खरीदने हेतु जा सकेंगे।

पूर्वांचल के कई जनपदों तथा अन्य प्रदेशों के जनपदों के द्वारा भी सप्तसागर दवा की थोक मंडी खोलने हेतु बार-बार अनुरोध किया जा रहा है क्योंकि यह मंडी कई जनपदों को दवाइयां सप्लाई करती हैं और इन जनपदों में तथा वाराणसी में भी दवाई की दुकानों पर दवाइयों की कमी होने लगी है इसलिए इसका खोलना आवश्यक हो गया है।
इस संबंध में दवा मंडी के एसोसिएशन से भी अनुरोध प्राप्त हुआ है।
दवा मंडी एसोसिएशन तथा जनपद के अधिकारीगण के मध्य यह तय हुआ की दवा मंडी प्रतिदिन एक तिहाई दुकानों के साथ खुलेगी और केवल रविवार को बंद रहेगी। इस मंडी में लगभग 575 दुकानें हैं, प्रतिदिन लगभग 190 दुकानें ही खुलेंगी। इस प्रकार किसी एक दुकान के खुलने का क्रम 3 दिन के बाद आएगा। इसके क्रम का निर्धारण एसोसिएशन के लोग करेंगे।
इस मंडी के दो एंट्री गेट  ही चालू रह पाएंगे इसके अलावा अन्य चार पांच गेट बंद रहेंगे। चालू रहने वाले दो गेट पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी जो अधिकृत लोगों को ही मंडी के अंदर जाने देगी। एक दुकान के अंदर एक दुकानदार, एक अकाउंटेंट और दो कर्मचारी ही अनुमन्य होंगे। पूरी मंडी के लिए 10 लेबर का भी इंतजाम मंडी के लोग करेंगे जो दुकानों से सामान बाहर गाड़ियों में रखने का कार्य करेंगे। इस मंडी में कोई भी रिटेल ग्राहक या व्यक्तिगत ग्राहक का जाना प्रतिबंधित रहेगा। वाराणसी जनपद के लिए पूरी सप्लाई मंडी के थोक व्यापारियों के द्वारा 10 वाहनों के माध्यम से सीधे दुकान पर ही कराई जाएगी। इसके लिए आर्डर फोन, व्हाट्सएप,  ईमेल के माध्यम से दिए जा सकते हैं। अन्य बाहर के जनपदों के लिए मंडी से सप्लाई ट्रांसपोर्ट के माध्यम से की जाएगी। अन्य जनपदों के लोग यदि गाड़ियों के माध्यम से भी आना चाहेंगे तो भी वह मंडी के अंदर नहीं जा सकेंगे उनका सामान मंडी से निकलवा कर बाहर लेबर के माध्यम से गाड़ियों में रखवाया जाएगा। इस थोक मंडी का समय प्रतिदिन प्रातः 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा तथा रविवार को इसमें अवकाश रहेगा

पहाड़िया सब्जी मंडी के व्यापारियों के अनुरोध पर इनके पूर्व निर्धारित समय सीमा रात्रि 3:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे को संशोधित करके रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक कर दिया गया है। अतः यह मंडी अब रात्रि में 3 घंटे के स्थान पर 6 घंटे खुलेगी ताकि व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सामान प्राप्त करने में तथा रिटेलर्स को बेचने में हो रही कठिनाई का समाधान किया जा सके। यह व्यवस्था रविवार रात से लागू हो जाएगी।

प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

Labels: