Thursday, April 30, 2020

राजस्थान पुलिस के लिए सुरक्षा उपकरण क्रय करने हेतु स्वीकृति जारी

राजस्थान पुलिस के लिए सुरक्षा उपकरण क्रय करने हेतु स्वीकृति जारी

धौलपुर, 29 अपै्रल। कोविड 19 की रोकथाम हेतु ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के लिए सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, सेनेटाईजर, हैंण्ड ग्लब्ज, पीपीई किट एवं फेसशील्ड आदि क्रय करने के लिए महानिदेशक पुलिस विभाग, राजस्थान जयपुर को वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य आपदा मोचन निधि से एक सौ पच्चीस करोड़ रूपए के आहरण वितरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि राज्य आपदा मोचन निधि की मद 2245 में प्राकृतिक विपत्ति के कारण राहत, 02 बाढ़ चक्रवात आदि, 282 लोक स्वास्थ्य, 07 बाढ़ क्षेत्रा में लोक स्वास्थ्य, 01 दवाईयों की पूर्ति तथा मद 22 में सामग्री और प्रदाय आदि के लिए केन्द्रीय सहायता 75 प्रतिशत राशि में 93.75 लाख रूपये, राज्य निधि 25 प्रतिशत राशि में 31.25 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। उन्होने बताया कि यह स्वीकृति वित्त (व्यय 5) विभाग की आईडी संख्या 332000272 दिनांक 28 अपै्रल 2020 के अनुसरण में जारी की गई है, उक्त उपकरण या सामग्री की क्रय प्रक्रिया में सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों की पालना सुनिश्चित की जायेगी। इस स्वीकृति के अन्तर्गत आरटीटीपी अधिनियम 2012 एवं आरटीटीपी नियम 2013 के प्रावधानों एवं वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 6 अपै्रल 2020 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की जावें।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home