Sunday, April 26, 2020

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ' द्वारा 'क्रिएशन्स संस्था' के माध्यम से राहत सामग्री वितरण

पटना। आज 'भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पटना सर्कल के पदाधिकारियों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  राजवंशी नगर स्थित "क्रिएशन्स" संस्था को गरीबों और जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री बाँटने के लिए आवश्यक वस्तुओं की सामग्री का सैकड़ो पैकेट प्रदान किया गया। इस मौके पर पटना सर्किल स्टेट बैंक के अधिकारी संघ के महासचिव श्री अजीत मिश्रा, पदाधिकारीगण में अरिजीत बोस, अनिल यादव, विजय कुमार भारती, रजनीश श्रीवास्तव, अजित विशाल और दीपक कुमार सिंह मौजूद थे।  
       इस अवसर पर स्टेट बैंक अधिकारी संघ के महासचिव अजीत मिश्रा ने कहा कि कोरोना जैसे संकट के चलते बहुत सारे दिहाड़ी मजदूर परेशान हो गए हैं जिसको देखते हुए हम सभी बैंक अधिकारियों ने भी 'क्रिएशन्स संस्था' के माध्यम से उन जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है और आगे भी कोशिश रहेगी कि राहत सामग्री बांटने का काम होता रहे।
क्रिएशन्स संस्था की सचिव नीलिमा सिन्हा ने अधिकारी संघ की इस पहल की सराहना करते हुए इस मौके पर उपस्थित जरूरतमंदों को राहत सामग्री पैकेट  दिया और शेष बचे राहत सामग्री के पैकेट को पटना के गर्दनीबाग, मीठापुर और यारपुर में जरूरतमंदों को दिया। राहत सामग्री के पैकेट में चावल, आटा, नमक, तेल, मसाला, चीनी और चायपत्ती दी गयी।
राहत सामग्री प्रदान और वितरण के दौरान 'क्रिएशन्स संस्था' की सचिव नीलिमा सिन्हा के अलावा मनोज लाल, दास मनु, पवन राठौर, केशव पाण्डेय भी उपस्थित थे।
       इस मौके पर जदयू विधायक ललन पासवान जी ने भी भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट में लाचार हताश परेशान जरूरतमंदो की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। विधायक ललन पासवान ने भी 'क्रिएशन्स संस्था' को वर्तमान संकट में असहाय महसूस कर रहे लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने के लिए साधुवाद देते हुए अपने तरफ से भी मदद देने की बात कही।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home