Tuesday, April 21, 2020

पनकी थानान्तर्गत पुलिस कर्मियों ने एक बुजुर्ग महिला सफाई कर्मी सहित उसके नाती को पीटा

पनकी थानान्तर्गत पुलिस कर्मियों ने एक बुजुर्ग महिला सफाई कर्मी सहित उसके नाती को पीटा
*********
कानपुर पनकी
*****

आज पनकी थानान्तर्गत कांशीराम गंगागंज क्षेत्र में एक वीभत्स मामला सामने आया जहां कुछ पुलिस कर्मियों ने एक बुजुर्ग महिला सफाई कर्मी सहित उसके नाती को पीट दिया।

बुजुर्ग महिला राम दुलारी के अनुसार वह अपने नाती के साथ खुद के ई रिक्शे से पैसे निकालने बैंक  के लियें जा रही थी तभी पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो वह रुक गये तभी पुलिस कर्मियों ने बगैर कुछ पूछे जांचे बुजुर्ग महिला के नाती को दो चार डंडे रशीद दिये उसके बाद बुजुर्ग महिला राम दुलारी जब बीच बचाव करनें लगी तो उसे भी धक्का दिया गया जबकि बुजुर्ग महिला ने लगातार पुलिस कर्मियों को बताया भी की वह नगर निगम सफाई कर्मी हूं औऱ जरूरत के लियें पैसे निकालने बैंक जा रही हूं। पर पुलिस कर्मियों ने एक ना सुनी औऱ ई रिक्शे की चाभी भी निकाल ली। मामले के तुरंत बाद बुजुर्ग महिला ने सुपरवाइजर कर्मचारी संघ के महामंत्री उस्मान अली को फोन कर मामले की जानकारी दी व घायल अवस्था में हैलट अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के बाद उन्हें घऱ भेज दिया गया। मामले की गम्भीरता देख पुलिस कर्मियों ने ई रिक्शे की चाभी हैलट अस्पताल भिजवाई। सुपरवाइजर कर्मचारी संघ के महामंत्री उस्मान अली ने जानकारी दी के उक्त घायल कर्मचारी जोन-4के सफाई कर्मचारी है जिनके साथ आज पुलिस कर्मियों ने ऎसा बुरा बर्ताव किया यदि ऎसे महामारी के समय भी हमारे कर्मचारियों के साथ ऎसी घटनायें होंगी तो वो बर्दाश्त नही की जायेंगी साथ ही उस्मान अली ने य़े भी कहा पुलिस की शख्ती जायज है पर बगैर कारण जाने किसी को इस तरह पीटना कहां का न्याय है वो भी तब जब एक बुजुर्ग महिला अपनी ड्रेस में साथ थी।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home