कानपुर में नहीं थम रहा कोरोना विस्फोट
कानपुर में नहीं थम रहा कोरोना विस्फोट
घण्टे 24 = संक्रमित 37कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या विस्फोटक होती जा रही है। शुक्रवार को सुबह 6 पॉजिटिव के बाद देर शाम आयी रिपोर्ट नें चौकाने वाले नतीजे दिए है एक साथ 31 लोगो की कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। एक ही दिन में दो गर्भवती समेत 37 में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई है। शहर में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 144 हो गयी है। इनमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बुजुर्ग व छह जमातियों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितो की संख्या कुली बाजार मे हैं जो कि 75 पहुंच गई है। इसमें से एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। पूछताछ करने पर अधिकारियों ने अभी संख्या और बढ़नें की आशंका जताई है। दूसरे नंबर पर कर्नलगंज क्षेत्र है, जहां अब तक 16 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उसमें से एक की मौत हो चुकी है
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home