Friday, April 24, 2020

उज्जैन:- आज शाम हैल्थ बुलेटिन जारी किया है

उज्जैन । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 24 अप्रैल 2020 को कोरोना वायरस से सम्बन्धित मरीजों के सम्बन्ध में आज शाम हैल्थ बुलेटिन जारी किया है,जो इस प्रकार है:
लेब रिपोर्ट की जानकारी इस प्रकार है:- आज 24 अप्रैल तक लिये गये सेम्पल की संख्या 2308 है।
आज 24 अप्रैल तक 1857 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें नेगेटिव आये सेम्पल की संख्या 1441 है।
आज दिनांक तक रिजेक्ट सेम्पल की संख्या 307 है। आज दिनांक तक पाजीटिव आये सेम्पल की संख्या 98 है।
आज दिनांक तक इन्दौर से लिये गये सेम्पल की पॉजीटिव रिपोर्ट की संख्या 01 है।
आज दिनांक तक रतलाम से लिये गए सेम्पल की पॉजिटिव रिपोर्ट की संख्या 3 है।
आज पॉजीटिव आये सेम्पल की संख्या 15 है। इस तरह कुल 102 पॉजीटिव रिपोर्ट है।
आज दिनांक तक कोरोना से मृत मरीजों की संख्या 15 है।
आज दिनांक तक कुल होम क्वारेंटाईन किये गये व्यक्तियों की संख्या 10889 है।
4 पॉजिटिव मरीज ठीक होकर वापस अपने घर लौटे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home