Wednesday, April 22, 2020

सब्जी मंडी में थर्मल स्कैनिंग से मचा हड़कंप

बिजनौर। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी पुलिसकर्मियों व इमरजेंसी सेवाओं में लगे कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम के पालन को दरकिनार ना किया जाए। लॉक डाउन के बने नियमों को जो लोग पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें कड़ाई से पालन कराया जाए। इसको लेकर जनपद के धामपुर तहसील में एक निजी स्कूल में लगी सब्जी मंडी में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी विक्रेता सब्जी खरीद कर मार्केट में बेचने के लिए जा रहे हैं। वहीं सब्जी खरीदने पहुंचे विक्रेताओं की स्वास्थ्य विभाग द्वारा थर्मल चेकिंग भी कराई जा रही है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home