Tuesday, May 12, 2020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11सदस्य समितियों के साथ समीक्षा बैठक की ।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 पर 11 सदस्य समितियों  के साथ समीक्षा बैठकः

सहायक श्रम उपायुक्त फैक्ट्रियो से वार्ताकर श्रमिको को दिलाये वेतनः

गेहूॅ क्रय केन्द्रो पर होगी उपस्थिति की जाॅचः

उन्नाव 12 मई 2020 (सू0वि0) नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) नामक महामारी के चलते इस महामारी से निजात पाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार/पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर ने सयुक्त रूप से अध्यक्षता करते हुये लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु किये जा रहे प्रयासो के तहत विभिन्न कार्यों हेतु गठित टीम-11 के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक विकास भवन में की।
जिलाधिकारी ने बैठक में  उपस्थित अधिकारियों को  निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश प्रजापति को निर्देशित किया कि आये हुये प्रवासी मजदूरो की फीडिग का कार्य शतप्रतिशत करें। आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप अपने-अपने विभागो के कर्मचारियों/अधिकारियों मे अभियान चलाकर शत प्रतिशत ऐप डाउनलोड कराये। प्रवासी श्रमिको की सूचि सम्बन्धित स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से ए0एन0एम को सक्रिय करते हुये सम्बन्धित श्रमिको का वैरिफिकेेशन कराया जाये। शेल्टर होम में प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुये उन्हें उनके गतंव्य तक पहुॅचाया जाये। कम्युनिटी किचन मे बन रहे भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिक आदि को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, राशन फल सब्जी आदि की उपलब्धता तथा डोर स्टेप डिलीवरी, दूध पशुओं के लिये चारा भूसा, साफ-सफाई व सेनिटाइजेसन आदि की व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एवं गेहॅू क्रय केन्द्रो पर तैनात किये गये केन्द्र प्रभारियों की उपस्थिति अनिवार्य होना आवश्यक है। अनुपस्थित पाये जाने पर होगी कठोर कार्यवाही। उन्होंने कहा कि निःशुल्क खाद्य वितरण में शतप्रतिशत सुनिचित करें।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि कोविड-19 के तहत बनवाये गये एल0वन0 स्तर के अस्पतालों में पूरी सुविधाये तैयार कर ली जाये। वेन्टिलेटर/चिकित्सकीयसुविधायें/बैड़/खाने की व्यवस्था तथा विद्युत आदि की पूरी तैयारी कर ले। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के तैयारी की सूचना कल तक अवगत कराये। आशा बहुओं अपनी देख-रेख में  निगरानी समिति में दिये गये नियमोें के तहत अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 से प्रत्येक गतिविधियों की सूचना वी0सी0 पी0एम0 को आशा द्वारा प्रति दिन जायेगीं। 
जिलाधिकारी ने कडे शब्दों में सख्त निर्देश दिये है कि जो फैक्ट्री मालिक श्रमिको का वेतन रोक रहें है उन्हंे सहायक श्रमायुक्त से उन्हेें वेतन दिलाये और जो हिलाहवाली करते है उन फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कडी़ कार्यवाही करते हुये एफ0आइ0आर0 दर्ज कराये। उन्होंने डी0आई0एस0 को निर्देश को देतेे हुये कहा की डोर टू डोर कर्मियों को भेज कर आरोग्य सेतु को अधिक से अधिक ऐप को डाउनलोड कराये ताकि नोवल कोरोना वायरस से सुरक्षा की जा सकें। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी से आयुष कवच ऐप डाउनलोड की स्थिति जानी। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक, श्री विक्रान्त वीर, मुख्य विकास अधिकारी, डा० राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी श्री नन्हकू, मुख्य चिकित्साधिकारी डा०आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री आर0के गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक, वेसिक शिक्षा अधिकारी, डी०एस०टी०ओ०, श्री राजदीप वर्मा, उप निदेशक डा0 मधु ताम्बे सहित अन्य संबंधित सदस्य/प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
-------------------
 


 *हसनगंज तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर कंटेन्मेंट जोन का  किया निरीक्षण:* 


*उन्नाव 12 मई 2020 (सूचना विभाग)*

 जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी ने हसनगंज तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर कंटेन्मेंट जोन का  निरीक्षण किया। इसी दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र की एक दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर मास्क, हैंड सैनेटाइजर आदि की उपलब्धता की जांच की और शासन द्वारा जारी मूल्यों के आधार पर ही बिक्री के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालकों को आरोग्य सेतु ऐप और आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने के लिए अपील की जिस पर तत्काल संचालकों द्वारा ऐप को डाउनलोड किया गया। और मेडिकल स्टोर पर आने वाले मरीजों को इन दोनों ऐप को डाउनलोड कराने के लिए जागरूक करने को कहा। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया की मिर्जापुर राजस्व ग्राम में जहां कोरोना मरीज मिला था वहां के कंटेन्मेंट जोन में दवा होमडिलीवरी के माध्यम से पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय  तीन मेडिकल स्टोरों का चयन कर दिया गया है जिनके नाम शारदा मेडिकल स्टोर मो0 9415779652, सम्राट मेडिकल स्टोर मो0 9415777152, आर्य मेडिकल स्टोर मो0 8808998888 सोहरामऊ में ही है। उनके पास उपजिलाधिकारी के माध्यम से जारी करवा दिये गये हैं। ताकि लोगों को दवाओं की कोई दिक्कत न हो। ड्रग इंस्पेक्टर ने जिन मेडिकल स्टोरों को कंटेन्मेंट क्षेत्र में होम डिलीवरी के लिए निर्देशित किया है। उनके संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं, कि कंटेनमेंट क्षेत्र में किसी भी तरह की दवा की आपूर्ति बाधित ना हो पाए यदि किसी प्रकार की दवा क्षेत्र में नहीं  मिल पाती है, जो कंटेन्मेंट क्षेत्र के किसी मरीज को अत्यंत आवश्यक है। उसके लिए क्षेत्रीय मेडिकल स्टोरों द्वारा सीधे जिले पर संपर्क किया जा सकता है। यदि वहां से कोई मदद नहीं मिलती है तो मेडिकल स्टोर संचालक सीधा औषधि निरीक्षक से बात करके कर सकता है।कंटेनमेंट क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को दवा की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्नाव ब्यूरो
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home