24 घंटे में बलात्कार और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
मंदिर जाते वक्त छात्रा पर ढाया था जुल्म
शहडोल। मंदिर के लिए घर से निकली छात्रा को अपहृत कर उसके साथ बलात्कार उपरांत हत्या करने वाले हैवान को गिरफ्तार की लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 22 बर्षीय आरोपी आरिफ खान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल भी कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि 11वीं की छात्रा मंगलवार शाम पूजा करने के लिए घर से मंदिर की ओर निकली थी।
देर शाम तक वह घर नहीं आई, तब परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। हार थक कर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 302 (हत्या) और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। बुधवार सुबह लगभग 6 बजे छात्रा झाडिय़ों में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली। किशोरी को उसके परिजन तत्काल जिला अस्पताल शहडोल ले आए जहां बुधवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुक्ला ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह बात सामने आई कि किशोरी के साथ बलात्कार करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तत्पश्चात संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस के राडार पर आरिफ खान आ गया। फलस्वरूप इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत एक गांव में 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या करने का मामला बुधवार को सामने आया था।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home