Saturday, May 23, 2020

60 दिन बाद लिए रोटी कपड़ा बैंक ने अल्प विराम।

60 दिन बाद लिया रोटी कपड़ा बैंक ने अल्प विराम
उन्नाव। रोटी कपड़ा बैंक दो महीने से भोजन सेवा लॉक डाउन के दौरान, दिन में ज़रूरतमंदों  को दे रहा है। 60वें दिन गांधी नगर, नरेंद्र नगर, आदर्श नगर, शेखपुर, शांति नगर, इंद्रा नगर, पी डी नगर, नहर पट्टी, जिला अस्पताल, हिरन नगर, ईदगाह, पत्थर कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, बन्धुहार, रामलीला मैदान, सिविल लाइन, दरोगा बाग़, करोवन मोड़ आदि में लगभग 600 से ज्यादा खाने के  पैकेट बांटने का सिलसिला जारी रहा। रोटी कपड़ा बैंक  किचेन से खाना लेने वाले लोगों को दूरी बनाकर खाने के पैकेट दिए जा रहे। गांधी नगर में बेज़ुबानों के लिए दो चरही भर चारा भी सुबह शाम व्यवस्थित किया जा रहा। हर दो घंटे बाद किचेन में सेनिटाइजर का स्प्रे कराया जा रहा। कैप, मास्क और ग्लव्स सभी कार्यकर्ता भोजन बनाने और वितरण के समय प्रयोग कर रहे। भोजन निर्माण और वितरण में संस्थापक मनीष सिंह सेंगर, दुर्गेश दीक्षित, धर्मेन्द्र त्रिवेदी व उनकी पत्नी शिम्पी त्रिवेदी, राहुल वर्मा, अभिषेक शुक्ला, अरुण सिंह, पुष्कर तिवारी, रवींद्र गोपाल तिवारी, रामबाबू शुक्ला, कमल त्रिवेदी, सत्यम बाजपेई, अश्वनी  शुक्ला मुन्ना,  भगवती गुप्ता, ब्रजेन्द्र गोपाल तिवारी, लल्लू सिंह, विजय शुक्ला बौवन, रिंकू दीक्षित, गोपाल दीक्षित, अनुराग दीक्षित, सोमू पांडेय, शोभित तिवारी, मनोज कश्यप सल्लन, पवन निगम, विशाल प्रजापति,  पीयूष तिवारी, लक्ष्य निगम,  अनुराग मोहन वर्मा, रानू दीक्षित, सलमान ख़ान, वक़ार रज़ा, जितेंद्र लल्लू पंडित, संजय लाइट, , कमल पांडेय, पम्मू चतुर्वेदी, कमलेश वर्मा, आदर्श त्रिवेदी आदि सक्रिय हैं। सामग्री और अन्य संसाधन मुहैय्या कराने में कुंवर राजेन्द्र सिंह सेंगर, वेद प्रकाश साहू नवाबगंज, समीर जैन, सामजसेविका निम्मी अरोरा, राहुल अग्निहोत्री, समाजसेविका गौसिया ख़ान, अनूप चौधरी कुवैत, सत्येंद्र श्रीवास्तव मुम्बई, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव एड, अनुराग सिंह राठौर, सुरेंद्र पाटेकर, रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय राठी, अशोक सिंह प्रमुख, प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य सिंह, एम एम सिंह, ए आर टी ओ अनिल त्रिपाठी, फ़ैयाज़ खां राजू, नागेंद्र शुक्ला, संजय चौरसिया, डॉ अरविंद मिश्रा, दिनेश आहूजा, मो. क़ासिम, निशांत द्विवेदी, चंद्रप्रकाश अवस्थी फौजी, विनायक मिश्रा दिल्ली, अन्नू मिश्रा, अनिल यादव अन्नी, शैलेन्द्र पांडेय, अनुभव शुक्ला, संजय कनौजिया, शिवेंद्र अवस्थी शिवम, अनुराग प्रियंक मिश्रा, राजन चौधरी, वरुण चंदेल, राहुल सिंह, अनमोल शुक्ला लकी, सत्यम बाजपेई, संजय भारतीय, शैलेश मिश्रा, अम्बरीश मिश्रा बच्चा, मालती चौधरी, प्रीती चौधरी, नीरज यादव, डॉ रमेश गौतम, मुकेश कुमार यादव, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, सभासद प्रतिनिधि शीलू यादव, गौरव शुक्ला, शिक्षिका सत्या दीक्षित व अंजली शुक्ला, रत्नेश सिंह मूर्तज़ानागर, बउआ अवस्थी, हर्ष निधि शुक्ला, सुजीत त्रिपाठी दीनू पंडित, एस्सार पंप से दीप तिवारी, गायक अरुण गोस्वामी, सौरभ द्विवेदी, संजय यादव, प्रशांत दीक्षित, डॉ आशीष श्रीवास्तव, पटियारा से शैलू पंडित, योगेश शुक्ला,  दीपक कनौजिया, पप्पी शुक्ला, माखी से गुड्डू सिंह, अशोक दुबे आदि शामिल रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने सक्षम व्यक्तियों से आर्थिक और सामग्री की साहयता की अपील के साथ फेसबुक पेज लाइक कर संस्था में सदस्यता लेने का आग्रह किया। खाद्यान्ह अधिकारी अरुण कुमार ने बने भोजन की उत्कृष्टता की जांच कर मनीष सिंह सेंगर से रिपोर्ट पूरी कराई वहीं जिलाधिकारी कार्यालय से धीरज निगम ने राहत यू पी एप लॉगिन कराकर कम्युनिटी किचेन और रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट कराई। एस डी एम सदर कार्यालय से जितेंद्र कुमार ने दैनिक रिपोर्ट पूरी की। संस्थापक मनीष सिंह सेंगर ने सामग्री ख़त्म होने की चिंता के मद्देनजर, प्रशासनिक तंत्र से भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने की अपील की ताकि इस आपातकाल में ज़रूरतमंदों को स्थितियों के नियंत्रित होने तक भोजन कराया जा सके।
उन्नाव हेड
मनीष सिंह सेंगर की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home