उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब में 600 सैंपल की जांच लटक गई है। अधिक सैंपल की जांच लंबित हो जाने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलों की संख्या कम कर दी है। काम चलाने के लिए कुछ नए और कुछ पुराने सैंपल मिलाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापनमेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में दो आरटी पीसीआर मशीनों से ही जांच हो रही है। दोनों मशीनों की अधिकतम क्षमता डेढ़ सौ तक सैंपल की जांच करने भर की है। स्वास्थ्य विभाग के पास जीएसवीएम के अलावा केजीएमयू और झांसी की लैब विकल्प के रूप में उपलब्ध है लेकिन वहां अन्य जिलों के सैंपल बढ़ने से इन संस्थानों ने सैंपल लेने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
इसके अलावा कोविड लैब के ज्यादातर टेक्नीशियन लगातार काम कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लगातार काम करने वाले कर्मचारियों को क्वारंटीन किए जाने के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग को पत्र लिखा है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी का कहना है कि सैंपल की संख्या देखते हुए एक और मशीन की जरूरत है
Labels: (UTTER PRADESH)

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home