Monday, May 11, 2020

उत्तर प्रदेश पुलिस कोरोना वारियर्स अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान ।

उत्तर प्रदेश पुलिस कोरोना वारियर्स अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान ।


भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे बी सिंह, प्रदेश  सचिव (द्वितीय ) एल एम  यादव,  मण्डल प्रभारी दया शंकर शास्त्री, जिला सचिव राहुल सैनी, सयुक्त सचिव अतुल श्रीवास्तव,  सचिव शिव सिंह एवं सदस्य जतिन वर्मा  द्वारा कोरोना वारियर्स उत्तर प्रदेश पुलिस अग्नि शमन अधिकारियो व कर्मचारियों को पी जी आई फायर स्टेशन में माला  पहना कर, पुष्प वर्षा करके साथ ही  उपहार दे कर सम्मानित किया गया इसी क्रम में अग्नि शमन विभाग  द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे ,बी ,सिंह व उनके समूह द्वारा की गयीं I कार्यक्रम के उपरांत अग्नि शमन अधिकारी पतिराम सरोज ने सम्मानित करने वाली संस्था BPMP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे बी सिंह सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया एवं प्रशंसा की I  इसी क्रम में पुलिस PAC मुख्यालय में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्रा को पत्रकार संघठन कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया I

लखनऊ ब्यूरो
कमल श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home