शाहिद अजित कुमार आजाद के घर पहुंच कर श्रीमान जिला अधिकारी।
*शहीद अजीत कुमार आजाद के घर पहुच कर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय उन्नाव एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव ने शहीद के परिवार जनो को रू0 22 लाख की सहयोग राशि प्रदान की*
गत वर्ष पुलवामा में आंतकी घटना में शहीद सी0आर0पी0एफ0 के जवान की पत्नी एवं माता-पिता को लोक निर्माण विभाग द्वारा एकत्र धनराशि में से रू0 11-11 लाख का बैंक ड्राफ्ट मा0 उप मुख्य मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में आज जिलाधिकारी महोदय श्री रवीन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रान्त वीर ने शहीद अजीत कुमार आजाद के घर लोक नगर उन्नाव जा कर शहीद के परिवार जनो को कुल रू0 22 लाख की सहयोग राशि प्रदान की गई। जिसमे से रू0 11 लाख की चेक उनकी पत्नी श्रीमती मीना गौतम तथा उनके माता श्रीमती राजवती देवी पिता श्री प्यारे लाल को सयुंक्त रूप से रू0 11 लाख की चेक प्रदान की गई।
उन्नाव संवाददाता

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home