आपदा के इस काल में उत्तर प्रदेश प्रदेशवासियों की सुविधा और हितरक्षा के लिए सतत कार्य कर रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की स्थिति पर दृष्टि रखे हुए हैं
आपदा के इस काल में उत्तर प्रदेश प्रदेशवासियों की सुविधा और हितरक्षा के लिए सतत कार्य कर रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की स्थिति पर दृष्टि रखे हुए हैं
आज लोकभवन में टीम-11 के साथ परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने जनहित में अनेक दिशा-निर्देश दिए
यूपी/लखनऊ सीएम योगी का आदेश, सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रवासी कामगार,श्रमिक पैदल अथवा बाइक से यात्रा न करने पाए: मुख्यमंत्री प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही प्रवासी कामगारों, श्रमिकों को सबसे पहले पेयजल एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए,उसके बाद उनकी स्क्रीनिंग करके उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए ट्रक आदि असुरक्षित वाहनों से सवारी ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश विभिन्न राज्यों से ट्रेन के माध्यम से आने वाले प्रवासी कामगारों, श्रमिकों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए आवश्यकतानुसार बसों की व्यवस्था की जाए प्रवासी कामगारों, श्रमिकों के लिए दिल्ली तथा एन०सी०आर० से पर्याप्त संख्या में रेलगाड़ी चलवायी जाएं
सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ओ०पी०डी० सेवाओं को छोड़कर स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाॅल के अनुरूप इमरजेंसी तथा आवश्यक आॅपरेशन की कार्यवाही शुरू की जाए एम्बुलेंस के चालक व उसके सहायक को संक्रमण से बचाव के लिए प्रशिक्षित करते हुए मास्क ग्लव्स एवं सेनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएं, कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का ट्रांसपोर्टेशन करने वालों को पी०पी०ई० किट भी उपलब्ध करायी जाए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में उद्योगों के पुनः संचालन की दृष्टि से इन इलाकों में श्रमिकों की उपलब्धता का आकलन किया जाए
भारत सरकार के विशेष आर्थिक पैकेज की व्यवस्था के अनुसार पटरी व्यवसाइयों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए एम०एस०एम०ई० विभाग की भांति लोन मेला आयोजित किया जाए, महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क निर्माण के साथ-साथ विक्रय के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए राजस्थान में टिड्डी दल आगमन के मद्देनजर राजस्थान की सीमा से लगे प्रदेश के इलाकों में निगरानी और सतर्कता बरती जाए.
लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home