कोरो ना वैश्विक महा मारी पर आज हुई बैठक जी,एफ कॉलेज प्रबंध समिति के साथ
जी. एफ. कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सैयद मोईनुद्दीन के निर्देशन में कोरोना वैश्विक महामारी से सम्बंधित विषय "स्टे होम स्टे सेफ" पर एक ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमे महाविद्यालय के 44 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। कोविद 19 स्टूडेंट हेल्प सेल के संयोजक डॉ. फ़ैयाज़ अहमद के आयोजन में हुई प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष के सौरभ सुमन प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की निधि राठौर द्वितीय, एमए द्वितीय वर्ष के शिवम सक्सेना तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार बीए प्रथम वर्ष की नुबिशा नईम और बीए द्वितीय वर्ष की शीतल देवल को दिया गया। प्राचार्य प्रोफेसर जमील अहमद ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देते हुए कहा कि कोरोना के संकटकाल में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी क्षमता के अनुसार अपना योगदान दे। हर माध्यम के अनुसार समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास करे। आयोजन समिति में डॉ. रईस अहमद एवं डॉ. रिफ़ाक़त हुसैन रहे। इस प्रतियोगिता की निर्णायक सुश्री मख़फ़ी फातिमा रहीं।
इस अवसर पर डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. कहकशां बेगम, डॉ. स्वपनिल यादव आदि उपस्थित रहे
शाहजहां पुर ब्यूरो

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home