Sunday, May 10, 2020

थाना कृष्णानगर पुलिस ने चन्द घण्टो में किया गुमशुदा को बरामद

लखनऊ। सर्विलांस सेल मध्य जोन व थाना कृष्णानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को महज 04 घण्टे में किया बरामद। 8 मई 2020 पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त मध्य दिनेश सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस उपायुक्त चिरंजीव नाथ सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कृष्णानगर क्षेत्र में रहने वाले प्रत्यूष मणि पुत्र रामराज गांधी निवासी खुशी बिहार कालोनी कनौसी थाना कृष्णानगर लखनऊ जो पबजी गेम खेलता है परिजनों द्वारा डांटने पर घर से कहीं चला गया था। घर के सभी लोगों ने काफी तलाश व खोजबीन किये परन्तु कहीं नहीं मिले। परिजनों द्वारा प्रत्यूष के गुमशुदा हो जाने की सूचना थाना कृष्णानगर पर दी गयी थी। उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उपरोक्त गुमशुदा को तलाश करने हेतु सर्विलांस सेल प्रभारी मध्य जोन द्वारा गुमशुदा को तलाश हेतु सर्विलांस सेल मध्य जोन व थाना कृष्णानगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बन्थरा - उन्नाव बार्डर से गुमशुदा प्रत्यूष को सकुशल बरामद कर लिया। प्रत्यूष ने पूछतांछ में बताया कि वह पबजी गेम खेलता है, घर वालों ने डांटा था जिस कारण वह घर से चला गया था , जिन्हें उनके परिजनों को वापस सुपुर्द कर दिया गया । संर्विलांस टीम मध्य लखनऊ
1 - निरी0 संजय शुक्ला प्रभारी सर्वि० स्वाट का0 आशीष मिश्रा सर्विलांस सेल ( मध्य क्षेत्र ) लखनऊ पुलिस टीम 1 उ0नि0 भरत पाठक
2 . का0 प्रमोद पाण्डेय ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home