सरकारी फरमान का पालन करवाना और सामने वालो की आंखो में आंसू देख पिघल जाने के बीच फस गई उत्तर प्रदेश पुलिस।
*सरकारी फरमान का पालन करवाना और सामने वाले की आंखों में आंसू देख पिघल जाना के बीच फस गई है उत्तर प्रदेश पुलिस -*
दरअसल यह नजारा देखने को मिला गाजियाबाद के मोहन नगर पर। जहां ई रिक्शा चालक कुछ लोगों को बिठा कर ले जा रहा था जिस पर पाबंदी है मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसका चालान काट दिया। इसके बाद ई रिक्शा चालक दहाड़ मार कर रोने लगा। उसने कहा अगर रिक्शा नहीं चलाऊंगा तो परिवार को खाना कहा से खिलाऊंगा। और रिक्शा चला लूंगा तो आप चालान काट देंगे। घर जाकर बच्चों को क्या खिलाऊंगा। सरकारी फरमान तो पूरा कर दिया था अबकी बारी थी मानवता दिखाने की। पुलिस के कॉन्स्टेबल ने जेब से पैसे निकाले और रिक्शा चालक को दिया और कहा बच्चों के लिए रोटी ले जाना। ऐसे नजारे आज यूपी में आम हो सकते हैं बेशक सरकारी फरमान पूरा करना किसी भी खाकीधारी का कर्तव्य है लेकिन यह भी सच है कि खाकी के पीछे आखिर धड़कता तो दिल ही है।
क्राइम रिपोर्टर
राम अनुज की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home