Sunday, May 31, 2020

लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दिए निर्देश

लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी निराश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए

जिस निराश्रित व्यक्ति के पास राशन न हों उसे खाद्यान्न के
लिए 1 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए-सीएम योगी

गम्भीर रूप से बीमार निराश्रित व्यक्ति के पास, यदि आयुष्मान भारत योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड नहीं है, तो उसे तात्कालिक मदद के तौर पर 02 हजार दिए जाएं-सीएम योगी

किसी निराश्रित व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार के अन्तिम संस्कार के लिए 5 हजार की आर्थिक मदद दी जाए-सीएम योगी

प्रदेश के बाॅर्डर क्षेत्र में कामगारों/श्रमिकों के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित होती रहे-सीएम योगी

प्रदेश से विभिन्न राज्यों को जाने वाले कामगारों/श्रमिकों
के लिए भी भोजन-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए-सीएम योगी

निगरानी समितियांे के सक्रिय रहने से संक्रमण को रोकने में मदद मिल रही-सीएम योगी

लाॅकडाउन को सफल बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाए-सीएम योगी

सभी कोविड अस्पतालों के सुचारु संचालन के लिए
जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित निरीक्षण करें -सीएम योगी

भूसा बैंक के स्थापना कार्य को और तेजी से संचालित करने के निर्देश -सीएम योगी

आकाशीय बिजली की घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए तकनीक का उपयोग किया जाए-सीएम योगी

टिड्डी दल के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कीटनाशक रसायनों का नियमित छिड़काव किया जाए-सीएम योगी

बरसात के मौसम से पूर्व तालाबों से मिट्टी की खुदाई के कार्य में मनरेगा श्रमिकों का उपयोग किया जाए-सीएम योगी

वृक्षारोपण अभियान में रोपित होने वाले पौधों के लिए गड्ढे खोदने का कार्य अभी से मनरेगा श्रमिकों से कराया जाए -सीएम योगी

लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home