बिजली और घर का किराया ना मिलने पर मकान मालकिन ने पानी व बिजली की सप्लाई काटी
बिजली और घर का किराया ना मिलने पर मकान मालकिन ने पानी व बिजली की सप्लाई काटी। किरायेदारों ने पुलिस व क्षेत्रीय लोगो से मांगी मदद
कानपुर जिले के गोविंद नगर थाना अंतर्गत रतन लाल नगर चौकी क्षेत्र के दबौली इलाके मे दूर-दूर अलग-अलग जिलों से आए प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले 11 लोग किराए का मकान लेकर एक साथ एक ही मकान में एक साथ रह रहे थे
जिस पर मकान मालकिन ने बीती दिनांक 01/05/2020 को किरायेदारों से बिजली का बिल ना मिलने पर उनकी बिजली व पानी की सप्लाई कटवा दी जिस बात से नाराज होकर किरायेदारों ने क्षेत्रीय लोगों से अपनी परेशानी बता कर उनकी मदद मांगी और पुलिस को सूचना दी
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर मकान मालकिन को बुलवाया और उसे फटकार लगाकर किराएदार मकान मालकिन के बीच समझौता करवाया जिसके बाद पुलिस ने किरायेदारों से मकान मालकिन को बिजली का बिल देने की बात कहकर उसकी बिजली और पानी की सप्लाई दोबारा से जुड़वाई
किरायेदारों के मुताबिक... मकान मालकिन पूजा गोप्लानी को लॉक डाउन लगने के कारण 1 महीने बिजली का बिल ना दे पाने पर मकान मालकिन कई दिनों से अपने भाई को साथ लाकर तरह तरह की धमकियां दे कर मकान खाली करने को कह रही थी वा बिजली का बिल जल्द से जल्द ना देने पर हम लोगों का मोबाइल छीन लेने की भी धमकी दे रही थी जिसके चलते उसने घर की बिजली और पानी की सप्लाई कटवा दी
पुलिस के मुताबिक... गुजैनी ए ब्लॉक निवासी मकान मालकिन पूजा गोप्लानी ने किराए के लालच के चक्कर में मकान देने से पहले सभी किरायेदारों का वेरीफिकेशन नहीं किया था जो कि 6 महीने से निरंतर उस मकान में रह रहे है जोकि अलग-अलग शहरों मुंबई, पुणे, गोरखपुर देवरिया व अन्य आदि जिलों से आकर यहां रह रहे है और प्राइवेट कंपनी में ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करते थे जिनसे 1 महीने बिजली का बिल ना मिल पाने पर मकान मालकिन पूजा गोप्लानी ने बीते दिन उनकी बिजली व पानी की सप्लाई कटवा दी जिसको लेकर पुलिस ने मकान मालकिन को समझाते हुए सख्त हिदायत दी और किरायेदारों को पैसों की व्यवस्था हो जाने पर बिजली का बिल देने की बात कहकर दोबारा घर में रहने की अनुमति दिलाई और साथ ही ये भी कहाँ कि अगर दोबारा कोई भी किसी भी प्रकार की गलती करता है तो उस पर तुरंत उचित कार्रवाई की जाएगी
यह सब देखते हुए क्षेत्र में रहने वाले गुंजन शर्मा ने किरायेदारों को अपने पास से बिजली का बिल देने का आश्वासन देकर लॉक डाउन की समस्या तक बिना किसी उपद्रव के आराम से घर के अंदर रहने को कहा
क्राइम रिपोर्टर कानपुर
केशव कुमार
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home