जाजमऊ के तीनों कोरेंटाइन सेंटर हुवे खाली।
फोटो सहित
जाजमऊ के तीनो कॉरेंटाइन सेंटर रविवार हुए खाली
सर सय्यद स्कूल से 6 लोग डिस्चार्ज और डीटीएस स्कूल से 1 , अवधि पूर्ण होने पर डिस्चार्ज किया
न्यूज़ संवाद एजेंसी
चकेरी - जाजमऊ के सर सय्यद स्कूल मे 6 लोग और डीटीएस मे 1 पुरुष क्वार्टिन मे बचे थे जिनका दूसरा सैंपल शुक्रवार को लिया गया था | सभी लोगो को रविवार 14 दिन की अवधि पूर्ण होने पर फूल बरसाकर और तालिया बजाकर डिस्चार्ज कर दिया गया |डीटीएस मे एक व्यक्ति की सैंपल सही न लेने के कारण उसकी रिपोर्ट नहीं आयी है |
नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद कामरान खान ने बताया दूसरी जांच मे शुक्रवार को 7 लोगो के सैंपल लिए गए थे रविवार को 6 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है लेकिन 1 पुरुष की जांच सही से ना होने के कारण रिपोर्ट नहीं आयी |
एसीएम अमित राठौर ने बताया कि डीटीएस मे बचे एक व्यक्ति की पहली रिपोर्ट नेगेटिव थी लेकिन दूसरी जांच सही से नहीं हो पायी जिसके कारण उसकी जांच नहीं आयी है सीएमओ से बातचीत करके उस व्यक्ति को भी छोड़ दिया गया और घर मे रहने की चेतावनी दिया | उसको सैंपलिंग कराकर ईद के अवसर मे घर मे छोड़ दिया जायेगा |
सीओ कैंट और एसीएम द्वारा सिविल डिफेन्स के सहारनीय कार्य को देखते अजीजुर रहमान माला पहनाकर सम्मानित किया और सिविल डिफेन्स टीम के सभी सदस्यो को फूल बरसाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया
मौके मे मौजूद रहे एसीएम 2 अमित राठौर , डॉ जीतेन्द्र कुमार , सुयश कुमार मिश्रा , अजीजुर रहमान , आदि मौजूद रहे
संवाददाता
आचमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home