Friday, May 15, 2020

बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने एक गौ-तस्कर को पकड़ा,दो फरार।

बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने एक गौ-तस्कर को पकड़ा,दो फरार।

पुलिस मुठभेड़  के दौरान गिरफ्तार गौ-तस्कर के पास से एक नाजायज तमंचा मय कारतूस, एक क्विंटल गौमांस एक जिंदा सांड और गौवध करने के उपकरण बरामद।

बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मुठभेड़ के बाद एक गौ-तस्कर को धर दबोचा,जबकि उसके 2 साथी भागने में सफल हो गए।पुलिस भागे हुए दोनों अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

उप निरीक्षक जयपाल सिंह मय हमराही कांस्टेबल के साथ गौकशी की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत गश्त कर रहे थे,तभी मुखबिर से उन्हें सूचना मिली जल्लालाडपुर तालाब के पास जंगल में कुछ लोग गौकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर जयपाल मय हमराही कॉस्टेबल के बताई गई जगह पर पहुंचे तो उन्होंने देखा जंगल में गौकशी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।जब इंस्पेक्टर जयपाल और कांस्टेबल मिलकर ललकारते हुए आगे बढ़े तो दो अभियुक्त फरार हो गए,जबकि एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़  के बाद धर दबोचा।उसके पास से एक नाजायज असलाह 315 बोर और उसकी नाल में फंसा एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम पुत्र वकील अहमद उर्फ मूंछ निवासी वार्ड नंबर 6 कस्बा धौरा टांडा थाना भोजीपुरा बताया,वही दोनों फरार अभियुक्तों में से एक का नाम फहीम पुत्र यामीन उर्फ मोती जबकि दूसरा राजू पुत्र बाबू निवासीगण सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा बरेली बताया।इनके पास से एक नाजायज अशलाह और कारतूस के साथ एक जिंदा गौ-वंशीय सांड एक कुंटल गौमांस और पशु को कटान करने के उपकरण बरामद हुए हैं।पुलिस गिरफ्तार आरोपी सलीम को पशु क्रूरता अधिनियम,अवैध अशलाह रखने और पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा लिख कर जेल भेज रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

बरेली संवाददाता
सुधा सक्सेना की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home