Friday, May 29, 2020

योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल का किया औचक निरिक्षण


                                योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल का किया औचक निरिक्षण


लखनऊ (मा.स.स.). वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इससे बचाव के उपाय तलाश रहे हैं। प्रदेश के हर नागरिक की चिंता करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अब बड़े अस्पतालों की व्यवस्था परखने में लगे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिन में अचानक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी डॉक्टर्स तथा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के साथ ही इलाज के बेहतर साधन के प्रयोग का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही सभी को बचाव के लिए भी सचेत किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों के साथ बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टर आशुतोष दुबे से अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान नदारद मिले डॉक्टरों पर नाराजगी जताई। सीएम ने अस्पताल के निदेशक  डॉ. डीएस नेगी को निर्देश दिए कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल में नियत समय पर पहुंचे। ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों को सुचारू रूप से इलाज मिल सके। अस्पताल में साफ सफाई नियमित कराई जाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंचे। मुख्य गेट पर मौजूद एक कर्मचारी ने सीएम को सैनेटाइज किया। वह इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने के लिए आगे बढ़े। वहां मौजूद डॉक्टरों ने भारत सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन के तहत मुख्यमंत्री का थर्मल स्कैनर से तापमान नापा और फिर उनका हाथ सैनिटाइज कराया। इसके बाद सीएम ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। फिर वह हाल में बैठे मरीजों के तीमारदारों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

लखनऊ संवाददाता
अनुज श्रीवास्तव की रिपोर्ट की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home