Tuesday, June 16, 2020

लद्दाख में चीन की सेना के साथ खूनी झड़प 1 अधिकारी सहित 3 जवान शहीद हुवे।

लद्दाख में चीन की सेना के साथ खूनी झड़प‚ 1 अधिकारी सहित भारतीय सेना के 3 जवान शहीद


BREAKING NEWS दुनिया देश बड़ी खबर
लद्दाख में चीन की सेना के साथ खूनी झड़प‚ 1 अधिकारी सहित भारतीय सेना के 3 जवान शहीद 2 सैनिक घायल हुवे साथ ही चीन के 5 सैनिक मारे गए और 11 सैनिक घायल हुई
 
लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं. भारतीय सेना द्वारा यह जानकारी दी गई है. लद्दाख इलाके में यह 1962 के बाद ऐसा पहला मौका है जब सैनिक शहीद हुए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओं की ओर से रात में पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी लेकिन अब अचानक चीनी सैनिकों की ओर से हरकत की गई है जिसमें भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं. वहीं मिल रही है जानकारी के बाद इस घटना के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक जारी है. आपको बता दें कि भारत-चीन के बीच सीमाओं को लेकर विवाद है. दोनों देशों के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल पर अधिकारिक बंटवारा नहीं हुआ है. लद्दाख में भारतीय सेना की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर चीन ने आपत्ति जताई है. चीन का दावा है कि भारत उसके इलाके में निर्माण कर रहा है.
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home