21 जून 2020 दिन रविवार के दिन कंकणाकृति 🌞सूर्य ग्रहण के विषय में विशेष जानकारी --
21 जून 2020 दिन रविवार के दिन कंकणाकृति 🌞सूर्य ग्रहण के विषय में विशेष जानकारी --
दिनाँक 21 जून 2020 रविवार को🌞 सूर्य ग्रहण पुरे भारत वर्ष में दिखाई देगा यह ग्रहण मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र और मिथुन राशि पर होगा ।
भारत वर्ष में सभी जगह इसका प्रभाव पड़ेगा सर्वभौमिक परिदर्शय में इसका समय ( भारतीय मानक समय के अनुसार )
ग्रहण का स्पर्श प्रातः 9:16बजे पर होगा ग्रहण का मध्यकाल दोपहर 12:10 बजे पर और मोक्ष दोपहर 3:04 बजे पर होगा ।विशेष ध्यान रखे कि सूर्य ग्रहण का समय हर स्थान पर अलग -अलग होता है, अपने शहर की समय सारणी देख कर ग्रहण का उचित समय ज्ञात करले।
कानपुर में इस ग्रहण का स्पर्श प्रातः 10: 25 बजे से प्रारम्भ होगा एवं इस ग्रहण का मोक्ष दोपहर में 1:57 मिनट पर होगा ।। ग्रहण का सूतक दिनाँक 20 जून 2020 शनिवार को रात्रि 10:25 बजे से दूसरे दिन रविवार को दोपहर 1:57 बजे तक रहेगा ।
ग्रहण काल में निषेध् - मन्दिर में प्रवेश , भोजन करना ,मैथुन क्रिया , यात्रा इत्यादि वर्जित है ।
ग्रहण काल में उपाय -- बालक, वृध्द , रोगी आवश्यकता अनुसार आहार ले सकते है गर्भवती महिलाये , पेट पर गाय के गोबर और गेरू का पतला लेप लगा ले ग्रहण अवधि में श्राध्द , दान, जप , मन्त्र सिध्दि का शास्त्रीय विधान है ।
ग्रहण का राशियों पर प्रभाव एवं उपाय--
मेष राशि - आर्थिक प्रगति उत्तम धन लाभ और सभी प्रकार से उत्तम - सूर्य की आराधना और हनुमान जी का पाठ करना लाभकारी ।
वृष राशि - धन हानि धोखा भय विशेष ध्यान रखे किसीका विस्वास ना माने । दुर्गा जी की आराधना और दुर्गा मन्त्र का जप करे ।
मिथुन राशि - ये ग्रहण इसी राशि पर पड़ रहा है जोकि सभी प्रकार से कष्टकारी है स्वास्थ , मान सम्मान और धन , और स्वजनों को कष्ट इस ग्रहण काल में महामृत्युंजय का जप करे
कर्क राशि - धन हानि , मानसिक चिन्ता ।ॐ नमः शिवाय् का जप करे ।
सिंह राशि - पूर्ण लाभकारी ॐ आदित्याय नमः का जप करे ।
कन्या राशि - शुभ , और वैभव की प्राप्ति । गणेश आराधना ।
तुला राशि - उत्तम नही , मान सम्मान की चिन्ता दुर्गा जी और हनुमान जी की आराधना करे ।।
वृश्चिक राशि - कष्टकारी , शारीरिक आर्थिक और प्रतिष्ठा पर बुरा प्रभाव, मृत्युंजय जप और हनुमान जी की आराधना करे ।
धनु राशि - समय पीड़ा दायक , सूर्य और विष्णु आराधना करे ।
मकर राशि - मान सम्मान की प्राप्ति । हनुमान जी का स्मरण करे ।
कुम्भ राशि - मानसिक तनाव , ब्यर्थ की परेशानी । हनुमान चालीसा का पाठ।
मीन राशि - कार्य बाधा , धन हानि , मानसिक ब्यथा , विष्णु आराधना करे ।
विशेष -- ग्रहण काल में सभी को अपने इष्ट का और सूर्य का ध्यान करते हुये मन्त्र जप करे और ग्रहण समाप्ति पर स्नान और यथा शक्ति अन्न दान करे ।
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home