जिलाधिकारी अपडेट 28 जून 2020 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी अपडेट 28 जून 2020 कानपुर नगर। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी महोदय ने आज एकल, श्रमजीवी महिला आवास भवन, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने युद्ध स्तर पर संपूर्ण मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये ताकि महिला शरणालय स्वरूप नगर की महिलाओं को यहां शिफ्ट कराया जा सके। उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रावास के चारों तरफ लगभग 8 फीट की ऊंचाई से बाउंड्री बनाई जाए जिसके बाद 2 फीट की लोहे की कटीली बाढ़ लगाई जाये। छात्रावास के चारों तरफ लगे पेड़ो की छटाई कर दी जाये ।उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त कमरों में बिजली ,पंखा,पेयजल तथा सम्पूर्ण बिल्डिंग का रंग रोगन भी कराया जाये तथा समस्त बिल्डिंग की मरम्मत कराते हुए प्रत्येक स्थिति में 10दिनों में पूर्ण करा लिया जाये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home