Monday, June 22, 2020

दिल्ली में घुसी 4 आतंकी,हुई अलर्ट पर पुलिस,बस अड्डे ओर रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग शुरू

दिल्ली में घुसे 4 आतंकी, हाई अलर्ट पर पुलिस, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग शुरू

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये आतंकी जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से दिल्ली पहुंचे हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये बस, कार या टैक्सी के जरिए घुस चुके हैं. वहीं कुछ आतंकी अभी भी राजधानी में घुसने की फिराक में हैं.

अलर्ट मिलने के बाद से ही पुलिस ने तमाम गेस्ट हाउस, होटल्स, कश्मीर के नंबर के वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी है. इसके साथ ही साथ बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) और आस-पास के राज्यों की सीमाओं पर भी अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस से दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले (Outer North District) के इलाकों में ख़ास नजर बनाए रखने को कहा गया है. सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिली है कि जम्मू-कश्मीर से 4 से 5 आतंकी ट्रक में सवार होकर दिल्ली के लिये निकले हैं, जिसके बाद दिल्ली को हाई अलर्ट किया गया है.
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home