Wednesday, June 3, 2020

पूरे देश में निर्मम तरीके से की गई हथनी की हत्या से आक्रोश।

*पूरे देश मे निर्मम तरीके से की गई हथिनी की हत्या से आक्रोश*
मल्लपुरम जोकि केरल में स्थित है वहां से आई एक घटना ने हर किसी को सदमे में ला दिया है! हर कोई हैरान है कि आखिर इतना क्रूर कोई कैसे हो सकता है! एक गर्भवती हथनी जो खाने की तलाश में दर-दर भटक रही थी किसी ने उसे खाने के लिए अनानास दिया! लेकिन उसकी क्रूरता तो देखिए उसने अनानास के अंदर बम लगा दिया! जैसे ही गर्भवती हथिनी ने उसको मुंह में लिया तो वह बम फट गया! जिसके बाद हथिनी पास के ही तलाब में जाकर खड़ी होगी!
लेकिन हालात ऐसे हो गए थे कि हथनी और उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सका! यह हथनी ही थी मुंह में विस्फोट होने के बावजूद भी उसने किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया, ना किसी गाड़ी ना किसी घर पर कोई नुकसान पहुंचाया बस चुपचाप 3 दिन तक उस पानी के अंदर उस दर्द के साथ खड़ी है! उसने सोचा कि कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी लेकिन दांत जबड़ा पूरी तरीके से घायल था! आखिरकार अंत में हार कर हथिनी ने दम तोड़ ही दिया!
इस घटना से पूरे देश मे दुख और आक्रोश की लहर है लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में आक्रोश जाहिर किया है।
एक तरफ जहां केरल शत प्रतिशत साक्षर होने का दम भरता है वहीं इस प्रकार की अमानवीय घटना शर्मसार करने वाली है।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home