राजधानी लखनऊ। महानगर लखनऊ की यातायात व्यवस्था को अनुशासित व सुदृढ़ करने के प्रयास से
राजधानी लखनऊ। महानगर लखनऊ की यातायात व्यवस्था को अनुशासित व सुदृढ़ करने के प्रयास से लखनऊ कमिशनरेट की यातायात पुलिस को शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि 87 अतिरिक्त नवीन ब्रेथ एनालाइजर उपकरण मय प्रिंटर के प्राप्त हुए हैं। आपूर्तिकर्ता कंपनी हर्रिविल के प्रतिनिधि के द्वारा लखनऊ के समस्त चौराहों पर लगे यातायात निरीक्षकों व यातायात उप निरीक्षकों को ब्रेथ एनालाइजर के त्वरित संचालन का प्रशिक्षण यातायात पुलिस लाइन सदर में दिया गया।82 ब्रेथ एनालाइजर पूर्व से ही लखनऊ पुलिस के पास कुछ ब्रेथ एनालाइजर प्रभारी निरीक्षकओं को भी आवंटित किए गए हैं ।सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस उपायुक्त यातायात लखनऊ ने बताया 01 साल का मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट है । एक ब्रेथ एनालाइजर की कीमत लगभग 35000 है।इस प्रकार अब कुल 169 ब्रेथ एनालाइजर उपकरणों के द्वारा एक साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस व थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से समय-समय पर अभियान चलाकर सघन कार्यवाही की जा सकेगी
लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home