Tuesday, June 2, 2020

जनपद पीलीभीत परिवहन व रेलवे संचालन की अनुमति।

जनपद पीलीभीत परिवहन व रेलवे संचालन की अनुमति के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न। 
 
पीलीभीत कोविड-19, (कोरोना संक्रमण वायरस) के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक गांधी सभागार, कलेक्टेªट, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा शासन के नये निर्देशों के क्रम में परिवहन व रेलवे संचालन की अनुमति के दृष्टिगत जनपद में अन्य स्थानों से आने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा रेलवे के अधिकारियों एवं स्टेशन मास्टर से स्टेशन पर प्रतिदिन आने वाले यात्रियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग हेतु मेडिकल टीम उपस्थित रहेगी। इसके साथ ही साथ रेलवे पुलिस इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें। 
बैठक में सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि बस संचालन से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाये तथा बाहर से आने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुपालन में समस्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने कहा कि बसों के रूकने वाले स्थानों पर मेडिकल दल उपस्थित रहेगा और लोगाों का परीक्षण किया जायेगा। लोगों को मास्क व गमछा का नियमित प्रयोग करने, थूकनें पर पूर्ण प्रतिबन्ध का विशेष ध्यान दिया जाये। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)  अतुल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक  रोहित मिश्र, नगर मजिस्टेªट  अरूण कुमार, जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र पाठक, एआरटीओ श्री अमिताभ राय, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा  मृणाल सिंह, रेलवे अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद  रहे।
अशुमा ली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home