Tuesday, June 23, 2020

सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा जिम्मेदारों ने साधा मौन जीवन सुरक्षा टाइम्स

 कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर में आबादी की जगह जो सुरक्षित पड़ी थी उस पर गांव के ही दबंगों ने नजर लगा दी और धीरे.धीरे और सरकारी जमीन पर कब्जा भी कर लिया । मामले को लेकर जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई पर अद्यतन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

  प्राप्त विवरण के अनुसार को कुठौन्द थाना क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर में गांव के बगल में आबादी की जगह पड़ी हुई है जिस पर गांव के ही रामसिया , प्रदीप कुमार समेत एक दर्जन लोगों ने धीरे.धीरे कब्जा कर लिया है। वो कब्जे की शिकायत को लेकर गांव के ही जागरुक व्यक्ति विनोद कुमार पुत्र महिपतसिंह ने उक्त प्रकरण की शिकायत माधौगढ उप जिलाधिकारी से की मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को गांव में मौका मुआयना हेतु भेजा। जांच उपरांत उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि वह पूरी तरह से आबादी की है और इस जगह पर किसी का भी स्वामित्व नहीं है। गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं

 जो विधि विपरीत है । रिपोर्ट प्रेषित करने के बाद और जगह पर अवैध कब्जा नहीं रुक सका बल्कि थाना पुलिस द्वारा वहां पर जाकर एक पंचायत भी कर दी तथा जो लोग जगह पर कब्जा किए थे उनमें से 2 लोगों को आधी आधी जगह अपनी मर्जी से नाप कर उनका कब्जा करवा दिया । सरकारी जगह पर कब्जे को लेकर गांव के बुद्धिजीवी लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। उक्त प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी जालौन से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर सरकारी जगह को कब्जा मुक्त कराए जाने की कृपा करें।खबर सूत्रों 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home