उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू के समय को बढ़ाया गया, नियमों को तोड़ना पड़ेगा भारी
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू के समय को बढ़ाया गया, नियमों को तोड़ना पड़ेगा भारी
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यूपी के कई जिलों में रात्रि कर्फ्यू का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ और मुजफ्फरनगर में रात्रि कर्फ्यू के समय में परिवर्तन किया गया है। इन सभी शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए रात्रि कर्फ्यू होगा।
दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अहम बैठक की थी। इस बैठक के दौरान रात में कर्फ्यू को बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद नोएडा के पुलिस कमिश्नर की ओर से इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी गई कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु जनपद गौतमबुद्धनगर में रात्रि कर्फ्यू का समय रात्रि 08:00 बजे से प्रात: 06:00 बजे तक कर दिया गया है ! सभी संबंधित पुलिसकर्मी इसका अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। जनता से आग्रह है कि स्वंय भी इसका पालन करें
लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home