Thursday, June 25, 2020

जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा बताया गया है कि निदेशक,

प्रेस विज्ञप्ति

कानपुर नगर, दिनांक 25 जून, 2020
जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा बताया गया है कि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0,लखनऊ के द्धारा सोशल सेक्टर के अधीन विभाग में संचालित केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा राज्य पोषित छात्रवत्ति योजनान्तर्गत छात्रों के आधार नम्बर का ऑथेन्टिकेशन हाने के पश्चात ही ऑनलाईन आवेदन किये जाने की व्यवस्था के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये हैं। . उन्होनें बताया है कि इस व्यवस्था के अन्तर्गत सोशल सेक्टर के अधीन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संचालित राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजना में भी समान रूप से छात्र का आधार नम्बर, छात्र का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग व जन्म तिथि का मिलान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(UIDAI) से आनलाईन मिलान किया जायेगा। यदि उक्त डेटा का मिलान होता है, तभी छात्र का आवेदन पत्र छात्र-स्तर से अग्रसारित होगा। अधार कार्ड में उक्त विवरणों में कतिपय डाटा गलत हो सकतें हैं, जिनके शुद्धिकरण कराये जाने की आवश्यकता छात्रों को होगी। अतः इस सम्बन्ध में समस्त छात्र/छात्राओं, उनके माता-पिता व शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है यदि उनके आधार कार्ड में कोई गलत डाटा है तो उसको सम्बन्धित आधार कार्ड कार्यालय से समय से शुद्ध करा लें।
------------

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home