Saturday, June 6, 2020

राज्यमंत्री सुनील भराला की जिला चिकित्सा अधिकारी मेरठ ने कराई कोरोना की जांच

राज्यमंत्री सुनील भराला की जिला चिकित्सा अधिकारी मेरठ ने कराई कोरोना की जांच, 

बीते दिन कैबिनट मंत्री सुरेश खन्ना के साथ किया था मेरठ मेडिकल में निरीक्षण

मेरठ। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के साथ मेरठ के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया था जिसके बाद वहां कुछ मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले थे तभी से राज्यमंत्री सुनील भराला भी होम कोरनटाइन हैं जिसके बाद आज दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के आवास पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर कोरोना टेस्ट लिया है जल्द ही रिपोर्ट आएगी। आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

राज्यमंत्री सुनील भराला का कहना है कि मेरठ भराला मातृ सदन पृथक्करण के साथ एक अलग कक्ष में अपने आप पृथक हूं  चिकित्सा विभाग का आदेश का पालन करते हुए देश व समाज की सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित हूं मैं और  हमारे सहयोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ है आज मैं और मेरे सहयोगीयों का चिकित्सा परीक्षण हुआ है निश्चित रूप से मुझे विश्वास है मेरा परीक्षण की रिपोर्ट देर रात या कल प्रातः तक आ जाएगी मेरे समर्थक और सहयोगी बहुत चिंतित हैं उसके लिए सभी का हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं तथा अपने समर्थकों तथा साथियों को कहना चाहूंगा वह बिल्कुल भी परेशान ना हो स्वस्थ रहें खुश रहें,लॉक डाउन का पालन करें शासन प्रशासन का सहयोग करें जरूरतमंद गरीब झुग्गी झोपड़ी बस्ती श्रमिक परिवारों की सहायता करते रहे।

संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home