Friday, June 19, 2020

श्री एम0एल0मौर्य,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 19 जून, 2020
     श्री एम0एल0मौर्य,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि निदेशक,पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग,उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या-179दिनांक 11 जून,2020 द्वारा दिये गयें निर्देश के क्रम में वित्तीय वर्ष-2020-21 में अन्य पिछडे़ वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के निये संचालित ’‘ओ’’लेवल एवं सी0सी0सी0कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के संचालन हेतु भारत सरकार की अधिकृत संस्था निलीट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के चयन हेतु समय सारिणी निर्गत की गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfare.up.nic.in पर दिये गये लिंक http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आवेदन किया जाना है।
    उन्होनें बताया है कि जनपद कानपुर नगर के इच्छुक मान्यता प्राप्त संस्थाओं जिनका पंजीकरण भारत सरकार की अधिकृत संस्था ’नीलिट‘ से ’’ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये है तथा पिछडे़ वर्ग के युवक/युवतियों को वर्ष 2020-21 के लिये प्रशिक्षण प्रदान करना चाहते हैं,वे अपना आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट backwardwelfare.up.nic.inपर दिये गये लिंक http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिनांक 20 जून से 26 जून,2020 के मध्य आनलाइन आवेदन करते हुये अपनी संस्था की मान्यता से संबन्धित समस्त अभिलेखों एवं आधारभूत ढांचे का विवरण अपलोड करने के साथ आनलाइन आवेदन के प्रिंट की मय संलग्नकों सहित प्रति निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण,इन्दिरा भवन,10वां तल लखनऊ एवं एक प्रति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय,विकास भवन,कक्ष संख्या-09,कानपुर नगर में दिनांक 26 जून,2020 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
-------------------------------------------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home