Friday, June 19, 2020

राज्यसभा चुनावः बहुमत पाने की बीजेपी की कोशिश, क्या कहते हैं आँकड़े?

राज्यसभा की 18 सीटों के लिए आज होने जा रहे चुनाव से केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के संख्या बल में ज़रूर इजाफा होगा लेकिन संसद के इस उच्च सदन में उसे बहुमत हासिल करने के लिए अभी और इंतज़ार करना पड़ सकता है, अगर कुछ बहुत अप्रत्याशित नहीं हुआ तो.
245 सदस्यों वाले इस सदन में बहुमत का आंकड़ा 123 होता है, जबकि भाजपा के इस समय 75 सदस्य हैं और कल होने वाले चुनाव में उसे कम-से-कम 8 सीटें मिलने की उम्मीद है, इस प्रकार उसके कुल 83 सदस्य हो जाएंगे.

गौरतलब है कि इस वर्ष राज्यसभा की 73 सीटों के लिए चुनाव प्रस्तावित थे, इनमें से 18 राज्यों से राज्यसभा की 55 सीटों के लिए बीती 26 मार्च को चुनाव होने थे, लेकिन मतदान से ठीक दो दिन पहले चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस संक्रमण का हवाला देते हुए इसे टाल दिया था.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home