Tuesday, June 30, 2020

प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 30 जून, 2020
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में आयोजित आॅनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा क्रियान्वित किये जाने वाले विभिन्न वृहद सेतु एवं रेल उपरिगामी सेतु परियोजनाओं का का शिलान्यास किया। इसी क्रम में इस कार्यक्रम के पश्चात कानपुर मण्डल के रू0 156 करोड़ लागत की सेतु निगम द्वारा क्रियान्वित किये जाने वाले 04 सेतुओं एवं उपरिगामी सेतुओं का सक्रिट हाउस कानपुर में कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री, श्री लाखन सिंह राजपूत, सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले एवं श्रीमती निर्मला शंखवार द्वारा बटन दबाकर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री, श्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि इन रेलवे क्रासिंगो पर आवागमन में जनता को काफी परेशानी होती थी, इन समस्याओं के निराकरण हेतु रेल उपरिगामी सेतुओं का निमार्ण कार्य सेतु निर्माण विभाग, उ0प्र0 द्वारा किया जा रहा है। इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य एक साल के अन्दर पूर्ण किया जायेगा।
कानपुर मण्डल के चार सेतुओं क्रमशः कानपुर में महाराजपुर विधानसभा के अन्तर्गत पाण्डु नदी/ग्राम अखरी से ग्राम चिल्ला के बीच सेतु, पहुंचमार्ग एवं सुरक्षात्मक का कार्य 1008.77 लाख की लागत, कानपुर देहात में रसूलाबाद विधानसभा के अन्तर्गत कानपुर-इटावा रेल सेक्शन (डीएफसीसी रुट) के झींझक रेलवे स्टेशन पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण का कार्य 3833.32 लाख लागत, जनपद कानपुर देहात में अकबरपुर-रनिया विधानसभा के अन्तर्गत कानपुर टून्डला रेल सेक्शन (निकट रुरा रेलवे स्टेशन) के समीप रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य लागत 4491.53 लाख तथा कानपुर देहात में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के कानपुर-इटावा रेल सेक्शन (डीएफसीसी रुट) पर स्थित औरैया विधूना मार्ग पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य लागत 6173.48 लाख के कार्यो का शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर श्री राकेश कुमार सिंह महाप्रबंधक उ0प्र0 सेतु निगम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-----------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home