Monday, June 1, 2020

नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी गिरफ्तार

नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी गिरफ्तार

यूपी के कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई और एक पूर्व नगर सेवक कानपुर के प्रेम नगर हॉटस्पॉट क्षेत्र में एक बैठक आयोजित करने और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का उल्लंघन करने के चलते हिरासत में लिए गए हैं। कानपुर के चमनगंज स्थित प्रेम नगर इलाके में प्रतिबंधों को हटाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को सैकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

मुख्य संवाददाता
आचमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home