कानपुर- पूर्व बसपा नेता को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे सीसीटीवी कैमरे में कैद।
कानपुर- पूर्व बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य रहे नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर को ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतारने वाले बाइक सवार चारों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए इनमे से 2 बदमाश पुलिस की स्टिकर लगी रेड पल्सर से आये थे और 2 बदमाश ब्लैक कलर मोरटीफाइड बाइक में सवार थे। दिनदहाड़े 4 नकाबपोश बदमाशों ने हत्याकांड को अँजाम देकर फरार होते समय चारों बदमाश जेके कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। पूर्व बसपा नेता की हत्या के मामले में सपा नेता चंद्रेश सिंह से भी पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है क्योंकि सपा नेता चंद्रेश सिंह के घर के सामने ही हत्या की वारदात को अँजाम दिया गया है सूत्रों के अनुसार पंचायत के बहाने बुलाकर सुपारी किलर्स से करायी गयी हत्या।
वही घटनास्थल पर एडीजी ज़ोन जय नारायण सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना कर जिले के आलाधिकारी को दिशानिर्देश दिए है घटना का खुलासा करने के लिए आधा दर्जन से टीमों का गठन के लिए लगाया गया है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जेके कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्यारों के फुटेज कैद हुए है जिसके आधार पर तलाश की जा रही है अभी तहरीर नही प्राप्त हुई है पूर्व बसपा नेता के भाई ने कुछ देर में तहरीर देने को कहा है।
शनिवार दोपहर चकेरी में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर दिन दहाड़े पूर्व बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रहे नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर शनिवार दोपहर को जाजमऊ स्थित केडीए आशियाना कॉलोनी के पास शनिवार की दोपहर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह के घर के बाहर अपनी इनोवा कार से उतरे और फोन से बात करने लगे। तभी दो बाइक से चार युवक आये और उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी गई। गोली लगने से लहूलुहान पिंटू जमीन पर गिर पड़े। इस बीच हमलावर फरार हो गए। वहीं कई राउंड फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से नाइन एमएम पिस्टल के 11 खोखे बरामद किए हैं। एक कारतूस भी मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु, एसपी पूर्वी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तवा

Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home