Wednesday, June 10, 2020

नशे के लती युवक ने फाँसी लगा कर दी जान

कानपुर (गुड्डू सिंह). गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश पाल के हाते के समीप आज एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची गोविन्द नगर पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



जानकारी के मुताबिक कानपुर दबौली निवासी सुरेश मिश्रा प्राइवेट जॉब करते हैं। उनके पुत्र दीपेश मिश्रा उम्र (29) जो कि नशे का आदी बताया जा है उसने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मृतक के भाई मुनेश मिश्रा ने बताया की मेरा भाई दीपेश मिश्रा नशे का बहुत आदी था जो कि आए दिन शराब का नशा करता था। कल रात खाना खाने के बाद वो अपने कमरे में चला गया, आज जब हम सभी सुबह उठने के बाद उसके कमरे में गए तो उसने फांसी लगा रखी थी। जिसकी सूचना तत्‍काल पुलिस को दी, पुलिस ने जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home